Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: शिव मंदिर एवं सन्यास आश्रम नखरौला में सभा आयोजित – सूर्य देव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: ग्राम नखरौला स्थित शिव मंदिर एवं सन्यास आश्रम एक प्राचीन मंदिर है जिसका संचालन महंत श्यामगिरी महाराज द्वारा किया जा रहा था परंतु वृद्धावस्था एवं बीमारी के कारण महंत मंदिर संचालन कार्य में असमर्थ हो गए।  इसलिए अगस्त 2020 में महंत श्याम गिरी के इलाज खर्चे व मंदिर के रखरखाव के लिए पूरे गांव की ग्रामसभा मीटिंग बुलाकर एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया जिसमें गांव की सभी पट्टीयों से दो-दो मौजिज व्यक्तियों को ग्रामसभा द्वारा चिन्हित कर शिव मंदिर एवं सन्यास आश्रम नखरौला (गुरुग्राम) संचालन कमेटी में नियुक्त किया गया। 

कमेटी में बीरेंद्र को प्रधान, सतपाल को उपप्रधान व सूर्य देव , सतपाल, लंबरदार रवि सरपंच, लक्ष्मण सरपंच, ब्रहमप्रकाश लंबरदार, किशोर थानेदार, राम अवतार , जयपाल, छोटेलाल लंबरदार, दलीप सिंह चौकीदार, हरि सिंह, मदन प्रजापत इन सभी को वर्किंग कमेटी मेंबर नियुक्त किया गया। वर्किंग कमेटी गठन के बाद से मन्दिर संचालन कार्य मन्दिर कमेटी द्वारा व गांव के सहयोग से चंदा इकट्ठा करके किया जा रहा है। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान बीरेंद्र द्वारा की गई। उपप्रधान सतपाल ने पिछले 6 महीने का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पिछले 6 महीने में हुए चंदा कलेक्शन व एक्सपेंडिचर आदि का ब्यौरा मीटिंग में दिया गया तथा अगले 6 महीने के लिए कितना बजट चाहिए व वह किस प्रकार गांव से इकट्ठा किया जाए पर चर्चा व रूपरेखा तैयार की गई। शिव मंदिर एवं सन्यास आश्रम नखरौला वर्किंग कमेटी सदस्य सूर्य देव  ने कहा कि वर्किंग कमेटी द्वारा महंत श्यामगिरी के इलाज व मंदिर की देखभाल रखरखाव कार्य को ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

हम ग्रामवासियों का सौभाग्य है कि बीरेंद्र  सक्षम व्यक्ति हमें मंदिर कमेटी प्रधान प्राप्त हुए जो आज के बिजी युग में प्रतिदिन 6 से 8 घंटे मंदिर कार्यों में गुजारते हैं। कैप्टन रतीराम, सरपंच लक्ष्मण, लंबरदार रवि सरपंच, ब्रहम प्रकाश लंबरदार व उपस्थित सभी सदस्यों ने कमेटी की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया व भविष्य में इसी प्रकार से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वर्किंग कमेटी के सभी सदस्य व श्रीचंद्र मेंबर, रतिराम , अजीत, चंद्र, सुरेश, शेरा भगत, बलवान सिंह, जयपाल, श्याम लाल, कैप्टन रतिराम, वीरेंद्र, देशराज ठेकेदार, हवासिंह, बेदु, हरिकिशन पांचाल, जयनारायण, पूरणमल, रामनिवास टेलर, रोहतास व गांव के दर्जनों मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

अपराध शाखा-10 ने आज एक ट्रक को गांजा से भरे बोरियों के साथ पकड़ कर दो तस्करों को किया अरेस्ट, कीमत करोड़ों में हैं।   

Ajit Sinha

25 वर्षीय लड़के की गोली मार कर हत्या, 8 -10 लोगों पर हत्या का केस दर्ज।  

Ajit Sinha

टोल कर्मी को नकली पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एमबीए छात्र व टीचर गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!