Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

25 वर्षीय लड़के की गोली मार कर हत्या, 8 -10 लोगों पर हत्या का केस दर्ज।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम :गांव बसई निवासी संजीव कटारिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बसई एन्क्लेव फाटक के नजदीक शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे मिला। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक गोली सीने में जबकि एक पेट में मारी गई। आरोप गांव के ही 8-10 लड़कों  के ऊपर लगाया गया है।

एसएचओ संजय कुमार की माने तो आरोपितों को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगा दी गई हैं। जल्दी ही सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त में  होंगें।  जांच के मुताबिक संजीव कटारिया शुक्रवार रात बसई एन्क्लेव में अपने एक दोस्त से मिलने पहुंचा था। उसी दौरान गांव बसई के ही रहने वाले जॉनी व मोनी सहित कई लगभग 8 -10 लड़कें कार से पहुंचे और संजीव कटारिया को उठा लिया था। सभी लड़कों से 2-3  साल पहले संजीव की लड़ाई हुई थी। परिजनों को शक है कि उसी रंजिश का बदला लेने के लिए गोली मारकर हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कोशिश तेज कर दिए गए हैं।



एसएचओ संजय कुमार ने बताया आरोपितों में से जॉनी के ऊपर बसई के ही रहने वाले संदीप कटारिया की हत्या का आरोप है। मृतक के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी सभी आरोपितों की पहचान से लेकर गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी

Related posts

एमआरपी से अधिक दर पर सामान बेचने वाले दुकानदार पर जिला प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई ।

Ajit Sinha

पुलिस को चकमा देकर कर फरार बदमाश, पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने पदभार ग्रहण किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!