Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम: 52 निरंकारी भक्तों ने वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर किया रक्तदान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: रक्त की मांग को देखते हुए संत निरंकारी मिशन ने आज वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 52 निरंकारी भक्तों ने निष्काम सेवा करते हुए, स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया। कोरोना महामारी के कारण  शहर में रक्त की आवश्यकता के मध्य नजर सिविल अस्पताल के विशेष आग्रह पर संत निरंकारी मिशन द्वारा है यह रक्तदान शिविर लगाया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन निरंकारी मिशन के सेवादल, विदेश विभाग एवं दिल्ली व ग्रेटर दिल्ली के मेम्बर इंचार्ज विनोद वोहरा ने किया। उनके साथ निरंकारी सेवादल के केंद्रीय अधिकारी उप मुख्य संचालक (प्रशासन) जी पी चड्डा भी उपस्थित रहे। रक्तदान की शुरुआत में सेवादल के उपस्थित बहन-भाइयों ने मिलकर संचालक कुलदीप एवं शिक्षक पुष्पेंद्र के नेतृत्व में प्रार्थना की।

मुख्य अतिथि विनोद वोहरा जी द्वारा दिए गए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं सिमरन के बाद रक्तदान प्रारंभ हुआ। उन्होंने रक्तदान करने वालों को बधाई दी। मिशन के भक्तों द्वारा रक्तदान करके सतगुरु के कथन कि ‘रक्त नाडियों में बहे, नालियों में नहीं’ का व्यवहारिक रूप से पालन हो  रहा है।विशिष्ट अतिथि जी पी चड्डा जी ने बताया कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशों पर समर्पित होने के कारण ही संत निरंकारी मिशन देश की अग्रणी रक्तदाता संस्था है और रक्त का मुख्य व सबसे बड़ा स्त्रोत है। निरंकारी मिशन द्वारा आवश्यकतानुसार समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। वर्ष 1986 से लगातार रक्तदान के शिविर देश और विदेशों में लगते रहते हैं। आज का रक्तदान शिविर भी इसी निष्काम सेवा का ही प्रतीक है। रक्तदान के इस अवसर पर रक्तदाताओं में बहुत उत्साह था। निरंकारी भक्तों द्वारा समर्पण के साथ नि:स्वार्थ सेवा के कार्यों एवं समाज कल्याण के दायित्वों का निर्वाह किया जाता है। इसमें महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस रक्तदान के अवसर पर गुरुग्राम ब्रांच की ओर से राजीव नागपाल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढाया और आभार व्यक्त किया। रक्तदाताओं के लिए जलपान आदि की भरपूर व्यवस्था की गई। सभी रक्तदाताओं को उपहार रूप में पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। संत निरंकारी मिशन की गुरुग्राम ब्रांच द्वारा स्थानीय सैक्टर 31 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर लगाए गए रक्तदान शिविर में कोरोना से बचाव के उपायों का विशेष ध्यान रखा गया। प्रात: 9 बजे से 1.00 बजे के बीच प्रत्येक 20 मिनट के अन्तराल पर केवल 4 भक्तों को ही रक्तदान की अनुमति दी गयी। इस रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान के लिए गुरुग्राम सिविल अस्पताल की टीम का नेतृत्व डॉक्टर रमन कपिल ने किया। डॉक्टरों की टीम ने ऐसे रक्तदान शिविर आयोजन के लिए निरंकारी मिशन एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे प्रेरणादायी रक्तदान की बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद: 75 दिवसीय मेगा इवेंट – 45वें दिन हुआ नाटक बेसहारा औरत का मंचन

Ajit Sinha

समय पर समयबद्ध सेवाएं न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई  होगी : यशपाल    

Ajit Sinha

क्रेटा कार में सवार नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने एक बुलेट मोटर साइकिल में मारी टक्कर, मौके से भागे 3 पुलिसकर्मी, एक को पकड़ा।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x