
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की पीएस साइबर क्राइम की टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, ऐसे ही क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस देने के नाम पर ठगी करने के एक मामले में पीएस साइबर क्राइम सेंट्रल की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पीएस साइबर क्राइम, सेंट्रल में श्याम कॉलोनी बल्लभगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया तथा अपने आप को बैंक कर्मचारी बताया व मेरे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर मुझसे क्रेडिट कार्ड का पूरा नंबर व OTP पूछा, जिसे बताने उपरान्त मेरे क्रेडिट कार्ड से 49712 रूपये कट गए और जब शिकायतकर्ता ने वापस कॉल करना चाहा तो ठगों ने फोन काट दिया।अगले दिन फिर से कथित बैंक कर्मचारी का कॉल आया व शिकायतकर्ता को अपनी बातों में फंसा कर फिर से क्रेडिट कार्ड विवरण व OTP पूछा जिसे बताने पर शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 33825 रूपये और कट गए। इस तरह शिकायतकर्ता के साथ कुल 83,537 रूपये की धोखाधड़ी हुई ।जिस संबंध में पीएस साइबर क्राइम सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि पीएस साइबर क्राइम सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए जिनमें साक्षी नेगी (28) निवासी साउथ वेस्ट दिल्ली, दीपिका (26) निवासी पटेल नगर दिल्ली, बबीता (30) निवासी कैलाशपुरी दिल्ली, समरा (22) निवासी उत्तम नगर दिल्ली, प्रिया मेहरा(26) निवासी राजौरी गार्डन दिल्ली, कोमल (23) निवासी बिंदा पुर ईस्ट दिल्ली,ज्योति भारती(25) निवासी करोल बाग दिल्ली, अमिसा (22) निवासी पटेल नगर दिल्ली, सोनम कौर(29) निवासी पश्चिम विहार दिल्ली, संतगढ़, परमीत कौर, चंचल निवासी अरहरियां बिहार व अब्दुल वाहिद(26) निवासी नांगलोई दिल्ली को जनकपुरी वेस्ट दिल्ली से मौका पर गिरफ़्तार किया गया है.पूछताछ में सामने आया कि फर्जी कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड खुशहाल उर्फ रौनक निवासी पूर्णिया बिहार है, जो फर्जी कॉल सेंटर के जरिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने, हेल्थ इंश्योरेंस व क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स पॉइंट्स अर्न करने के नाम पर लोगों को फोन कर झांसा देकर ठगी करने का काम करते हैं।आरोपित खुशहाल उर्फ रौनक ने जनकपुरी वेस्ट दिल्ली में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था जहां पर यह फर्जी कॉल सेंटर मार्च 2024 से चलाया जा रहा था। फर्जी कॉल सेंटर को आरोपित खुशहाल उर्फ रौनक की अनुपस्थिति में अब्दुल वाहिद व चंचल चलाते थे।आरोपित खुशहाल सभी आरोपितों को महीने की 15 से 25 हजार तक वेतन व इंसेंटिव देता था। फर्जी कॉल सेंटर से 15 मोबाइल फोन व 12 डिवाइस बरामद हुए हैं।आरोपितों को न्यायालय में पेश कर अब्दुल वाहिद व चंचल को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा बाकि आरोपितों को जेल भेजा गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

