Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की टीम ने एक लाख के इनामी मोस्टवांटेड गैंगेस्टर ज्योति उर्फ़ बाबा को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की टीम ने आज एक लाख रूपए के ईनामी सूरत,गुजरात व नजफगढ़, दिल्ली के मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर ज्योति उर्फ़ बाबा को गिरफ्तार किया हैं। हरियाणा की अदालत द्वारा दी गई पैरोल जम्प करने बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रूपए का इनाम रखा गया था। इस गैंगेस्टर पर दिल्ली व हरियाणा में हत्या, हत्या की कोशिश करने, मारपीट करने के कुल 12 मुकदमें दर्ज हैं। 

इनमें तीन मुकदमें दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं और 9 मुकदमें हरियाणा के अलग- अलग जिलों में दर्ज हैं। इनमें गुरुग्राम में एक मुकदमा, बहादुर गढ़ जिले में दो मुकदमें, सोनीपत जिले में एक मुकदमे व नारनौल जिले दो मुकदमें व झज्जर जिले में दो मुकदमें दर्ज हैं। 

Related posts

एंटी डस्ट अभियान के तहत पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने किया पीतमपुरा में खेल परिसर के प्रोजेक्ट स्थल का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

तेंदुआ ही जंग जीतता है, एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुए की जंग कुत्ते से हुई ,जहां कुत्ते ने तेंदुए के पसीने निकाल दिए,

Ajit Sinha

65 हजार रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ पकड़ा गया,जमीन की पैमाइश के बदले मांगी थी रिश्वत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!