Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

रचनात्मक कांग्रेस’ करेगी दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी होंगे शामिल-संदीप दीक्षित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:देश में बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय व पर्यावरण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक मंथन के लिए ‘रचनात्मक कांग्रेस’ 12 और 13 अगस्त को राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करेगी। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधि जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे और इनके समाधान के लिए आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अधिवेशन को संबोधित करेंगे और इन मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को धार देंगे।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में जन सरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों से चर्चा की जाएगी। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे। पहले दिन करीब 400 प्रतिनिधि और दूसरे दिन लगभग 600 प्रतिनिधि इसमें शिरकत करेंगे।संदीप दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य रूप से संगठन पर चर्चा की जाएगी और इसके पश्चात भावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। अधिवेशन के दूसरे दिन पहले दिन हुई चर्चाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस सत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात रखेंगे। साथ ही, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन की एक बड़ी विशेषता इसका ‘ओपन सेशन’ होना है, क्योंकि यह लोगों का मंच है। इसमें लोगों के सवालों को सीधे सुना जाएगा और उनके जवाब दिए जाएंगे।

Related posts

केवल बीजेपी में ही संभव है एक बूथ कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और एक गरीब देश का पीएम बन सकता हैं।

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली राकेश अस्थाना ने सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर सुश्री इशिता राठी को किया सम्मानित ।

Ajit Sinha

कांग्रेस की मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों की रिपोर्ट सरकार को दूंगा-ज्ञानचंद गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x