Athrav – Online News Portal
मनोरंजन हरियाणा

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में सरकार के प्रयास हुए सार्थक:दत्तात्रेय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास सार्थक हुए है। अब महोत्सव का आयोजन विदेशों में किया जा चुका है और आने वाले समय में भी अलग-अलग देशों में महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के संदेश को विदेशों तक पहुंचाने में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के अवसर पर केडीबी के सभागार में बनाए गए मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व विधायक सुभाष सुधा ने मीडिया सेंटर का उदघाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि कुरूक्षेत्र एक आध्यात्मिक, धार्मिक और शिक्षा का केन्द्र है।

इस महान भूमि की धूल को मानव अपने माथे पर लगाकर स्वयं को धन्य मानता है। इसे भारत की प्राचीन संस्कृति का उद्गम स्थल भी कहा जाता है। कुरुक्षेत्र विश्वभर में ऋषियों -मुनियों तथा देवताओं की तपोस्थली, कर्मभूमि और यज्ञ भूमि के रूप में विख्यात है। पत्रकार समाज का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग होते है। प्रजातंत्र में प्रेस की भूमिका से आप भली भांति परिचित हैं। प्रेस को प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ भी कहा जाता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश की आजादी से पहले भारत को आजाद करवाने और आजादी के बाद भी प्रैस ने राष्ट्र-निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपनी उपयोगिता को पूरी शक्ति के साथ प्रमाणित किया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गठन के पश्चात् 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के तीर्थों का विकास कार्य प्रारम्भ हुआ। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस क्षेत्र में सैंकड़ों तीर्थ फैले हुए हैं जिनमें से बोर्ड द्वारा अभी तक लगभग एक सौ चौंसठ (164) तीर्थों का दस्तावेजीकरण किया जा चुका है। तीर्थ सर्वेक्षण का यह कार्य वर्तमान में भी निरंतर चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आगामी 24 दिसंबर तक चलेगा और 17 दिसंबर को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कुरुक्षेत्र एक धर्मनगरी, कर्मनगरी, पुण्य भूमि और मोक्ष की भूमि है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश व विदेश से कई शिल्पकार आ रहे है। गीता को विद्यार्थियों के बीच में ले जाकर उन्हें पवित्र ग्रंथ गीता के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

Related posts

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का सीएम मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने चंडीगढ़ में किया स्वागत।

Ajit Sinha

जीएमडीए ने वाटिका चौक से एनएच-48 तक एसपीआर पर सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए ₹755 करोड़ का टेंडर जारी किया

Ajit Sinha

धू धू जलती स्कूल बस को बुझाने आई फायर बिग्रेड की गाडी ख़राब निकली, पूरी तरह से जल गई बस- देखे लाइव वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x