Athrav – Online News Portal
नोएडा

गौतम बुद्ध की शिक्षाएं हमें बुद्धि और विवेक से धर्म का आचरण करते हुए टीम भावना के लिए प्रेरित करती हैं : सीएम योगी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आठ छात्रों  को पीएचडी और आठ छात्रों  को चांसलर मेडल से सम्मानित किया, वही 7914 छात्रों विद्या वाचस्पति, स्नातकोत्तर एवं स्नातक की डिग्री दी गई । जिसमें 370 विदेशी छात्र-छात्राओं भी शामिल थे।  इस अवसर सीएम ने कहा कि कहा विश्वविद्यालय का नामकरण गौतम बुद्ध के नाम पर है। उनके जीवन में बहुत सी विशेषताएं हैं। गौतम बुद्ध की शिक्षाएं हमें बुद्धि और विवेक से धर्म का आचरण करते हुए टीम भावना के लिए प्रेरित करती हैं। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आठ छात्रों को पीएचडी और आठ छात्रों  को चांसलर मेडल से सम्मानित किया.  उपाधि प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि इस विश्वविद्यालय का नामकरण भगवान गौतम बुद्ध के नाम पर हुआ है। बुद्ध के जीवन में हमें बहुत सी विशेषताएं देखने को मिलती हैं। उन्होंने जीवन के जिन रहस्यों को उद्घाटित किया था, वो हर मनुष्य के ईद-गिर्द घटती हैं। बुद्ध ने हमें सिखाया है कि हमें समस्याओं को स्वीकारना आना चाहिए। जैसे ही हम समस्या को स्वीकार करते हैं तो उसके समाधान का रास्ता भी तलाशना होता है। उन्होंने कहा कि बुद्ध का जीवन ना सिर्फ प्रेरणादायी है, बल्कि देश और दुनिया को नई राह दिखाने वाला भी है।

Related posts

स्कूल की बिल्डिंग को किराए पर दिए जाने लेकर हुए विवाद में दिव्यांग पर लाठियों से जमकर हमला,पति -पत्नी अरेस्ट

Ajit Sinha

वर्ष 2024 तक देश में 2 लाख डेयरियां और बनाएंगे देश में दूध उत्पादन दोगुना करेंगे: अमित शाह

Ajit Sinha

दो पहियों पर खौफ फैलाने वाले बदमाशों की पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश की पैर में गोली लगने से घायल, एक फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x