Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दिल्ली का शातिर वाहन चोर के पैर में लगी गोली, साथी फरार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : नोएडा ज़ोन के थाना सेक्टर 24 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों कई बीच हुई मुठभेड में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और तमंचा और कारतूस बरामद किया है।    

मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश पिंटु उर्फ नेवला पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा… मैं कभी नोएडा नहीं आऊंगा, घर वाले समझाते है पर मै नशे के लिए करता था…एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पिंटू उर्फ नेवला एक शातिर वाहन चोर है दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 का रहने वाला है उसके ऊपर 18 मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज है. थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में दो दिन पहले एक बाइक चोरी हुई थी। बाइक चोरी करते समय दो बदमाशों की शक्ल सीसीटीवी  फुटेज में आई थी। पुलिस को इन दोनों की तलाश थी।

सोमवार देर रात जब पुलिस सेक्टर-56  की रेड लाइट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी बाइक पर आते हुए दो संदिग्ध दिखाई दिए, पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर इन्होंने भागने का प्रयास किया। तेज गति होने से बाइक फिसल गई। बदमाशों ने तुरंत पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जो पिंटु उर्फ नेवला के पैर में लगी।पिंटु का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. पुलिस ने पिंटु के कब्जे से दो दिन पहले चोरी की गई बाइक और तमंचा और कारतूस बरामद किया है।   

Related posts

गलत इंजेक्शन लगाए जाने से हुई नाबालिग की मौत, परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए किया जमकर हंगामा

Ajit Sinha

हाईअलर्ट के बावजूद दिल्ली की महिला की हत्या कर शव को ग्रेटर नोएडा में फेंका, दो राज्यों की पुलिस को नहीं लगी भनक

Ajit Sinha

एलएलबी की छात्रा से जबरन दुष्कर्म के आरोप मे पीएफ का असिस्टेंट कमिश्नर अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x