Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: कॉमेडियन भारती सिंह से पूछताछ के बाद एंटी ड्रग ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: एनसीबी ने ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती को सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था और देर शाम को उनकी गिरफ्तारी हो गई. बताया जा रहा है कि भारती सिंह के घर से 86 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ था. इस मामले में भारती के पति हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वे गांजा का सेवन करते हैं. भारती को एनडीपीएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. ड्रग्स मामले में यह किसी कलाकार की बड़ी गिरफ्तारी है. इससे पहले एनसीबी ने बॉलीवुड कलाकार अभिनेत्री दीपिका पादुकोणे, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों से पूछताछ की थी. दीपिका की टैलेंट मैनेजर दीपिका प्रकाश पर भी शिकंजा कसा था. ड्रग्स कनेक्शन में बॉलीवुड कलाकार विवेक ओबेरॉय और अर्जुन राम पाल, उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रियेला से भी पूछताछ हो चुकी है.

Related posts

पलवल: बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में गठित एसआईटी ने आरोपी पटवारी को किया अरेस्ट, नौ सेल डीड बरामद

Ajit Sinha

डीजेबी के पास 10,000 ट्यूबवेल हैं, इनमे से काम नही कर रहे ट्यूबवेल को दुबारा प्रयोग में लाया जाएगा

Ajit Sinha

सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस का सदस्यता अभियान पूरे देश में 1 नवंबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक चलाया जाएगा-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!