Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोबाइल टावर से कीमती समानों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा की कोतवाली फेस-3 पुलिस की सर्विलांस टीम ने आज मोबाइल टावरों से कीमती सामान चुराने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गैंग के सदस्य पहले मोबाइल टावर की रेकी किया करते थे। उसके बाद मौका पाकर वहां से रेडियो,रिसीवर, बैटरी, एमप्लीफायर और अन्य कीमती सामान चुरा लिया करते थे. पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 40 आर.आर.यू, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण, घटना में इस्तेमाल की जाने वाली दो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किया है।  पुलिस की गिरफ्त में खडे दानिश कुरैशी, राधे, फैजान कुरेशी, रिजवान मलिक, बिलाल मलिक, रोहित, शहजाद उर्फ मनीष मोबाइल टावरों से कीमती सामान चुराने वाले गैंग के सदस्य है.

नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी.  इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते देख पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगे. तब पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ा जिनका नाम दानिश कुरैशी और राधे पुत्र महेश है.तलाशी के दौरान उनके पास से मोबाइल टावर से चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि सेक्टर- 68 स्थित डंपिंग ग्राउंड पर यह चोरी का माल रखते थे. पुलिस ने वहां से छापा मार कर आरोपी फैजान कुरैशी, रिजवान और बिलाल मलिक को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भी मोबाइल टावर से चोरी किया हुआ सामान और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी मिले.इसके अलावा आरोपियों के निशानदेही पर साई अपार्टमेंट के सामने के डंपिंग ग्राउंड से रोहित और शहजाद और मनीष को गिरफ्तार किया गया.  इनके कब्जे से भी मोबाइल टावर चोरी के समान कीमती आरआरयू बरामद हुए। पुलिस ने इस गैंग के कब्जे से चोरी के 40 आर आरयू और चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली सेंट्रो गाड़ी और सफारी गाड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 6 स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई तथा आईओ हरपाल को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अपनी ही पत्नी व बेटी को सिलबट्टे से चोटें मार कर हत्या करने के आरोपित पति- पिता को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

HSSC-HPSC को बर्खास्त कर भर्ती घोटालों की सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से जांच करवाए सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x