Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नीट एग्जाम में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, तीन आरोपित पकड़े गए

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा एसटीएफ ने नीट यूजी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश,नोएडा सेक्टर-3 के पते पर SHREYANVI EDU OPC PVT LTD रजिस्ट्रेशन कराकर चला रहे थे ऑफिस,कालिंग करने वाले से 6 मोबाइल फोन, 4 व्यक्तिगत मोबाइल फोन, अभ्यर्थियों का डाटा और फॉर्च्यूनर कार जब्त किया गया है। अभ्यर्थियों पास कराने के लिए पांच लाख रुपए डिमांड करते थे,रुपया अकाउंट में या पीडीसी चेक से लेते थे। अभ्यर्थियों से कहते थे एग्जाम देते समय उत्तर आते हैं उन्हें ही ओएमआर शीट में भरे, बाकी खाली छोड़ दें। इस ओएमआर शीट को निकाल कर इसमें सही उत्तर भर देने की बात कहते थे। यदि अभ्यर्थियों  का प्रवेश हो जाता तो पैसा इनका हो जाता। न होने की दशा में यह टालते रहते या अधिक दबाव पड़ने पर स्थान बदल कर भाग जाते।तीन आरोपितों के नाम विक्रम कुमार साह, धर्मपाल सिंह और अनिकेत कुमार को सेक्टर-3 से किया गिरफ्तार

Related posts

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश,मास्टरमाइंड समेत 4 अरेस्ट , भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद।

Ajit Sinha

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, इंश्योरेंस के नाम पर ‘बोनस’ का लालच देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 13 साइबर अपराधी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय – ईरानी – गिरोह’ का भंडाफोड़: सीबीआई अधिकारी बनकर ज्वैलर्स से 300 ग्राम सोना लेकर हुए थे रफूचक्कर, 5 अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x