Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

ताजा शाम बुलेटिन: फरीदाबाद जिले 6 नए मरीजों के साथ कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 94 तक पहुंच गई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में आज शाम के बुलेटिन में 6 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले के साथ बढ़ कर कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 94 हो गई हैं। लगातार जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित के मामले जिला प्रशासन और आमजनों के लिए चिंता का विषय हैं। जिसे आम जनता के सहयोग से रोकना बहुत जरुरी हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आर्थिक तंगी से जूझ रहे आमजनों के लिए मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाएगी। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 6086 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1518 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 4566 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 5992 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 5101 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 4722 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 285 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 94 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 36 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 54 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।  दो  पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेटेड किया गया है। अब तक दो मरीजो की मौत भी हो चुकी है।

Related posts

फरीदाबाद: एलपीजी गैस एसो. द्वारा लगाया गया कोविड वैक्सीनेशन कैंप

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम की कमिश्नर गरिमा मित्तल ने ग्रीन फिल्ड में पानी संकट दूर करने के अधिकारियों दिए सख्त निर्देश

Ajit Sinha

बेटियां हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की धरोहर, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में : विपुल गोयल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!