Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

ताज़ा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटव के 77 केसों में से घट कर अब 29 रह गई हैं, 45 पहुंचे अपने घर, दो की हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में कोरोना के कठोरता से आमजन बहुत ज्यादा सहमें हुए हैं और लॉकडाउन -3 के नियम का पालन करते हुए अपने घरों में बंद हैं। सिर्फ जरुरत के सामानों के लिए बाजारों में निकल रहे हैं,वावजूद इसके  कोरोना पॉजिटिव के केस खत्म होने का नाम बिल्कुल नहीं ले रहा हैं। आज कोरोना पॉजिटिव के कुल मामले 77 बताए गए हैं। इनमें से 45 लोग ठीक होकर अपनों के बीच घर पहुंच चुके हैं और कुल 29 लोगों का इलाज चल रहा हैं और अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी हैं। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 5081 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1354 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3725 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 5004 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 4341 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 3737 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 527 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 77 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 29 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 45 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें दो मरीजो की मौत भी हो गई है।

Related posts

फरीदाबाद: जिला में कंटेनमेंट जोन की सूची संशोधित

Ajit Sinha

डीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद तहसील का किया औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:कंटेनर और पिकअप गाड़ियों में भरे दवाइयों के बॉक्स से शराब की बोतलें व ड्रामों से नकली शराब बरामद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!