Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में चार से छह दिसंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ: डीसी विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ फरीदाबाद में चार से छह दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ में फरीदाबाद जिला को एथलेटिक्स, फेंसिंग व शूटिंग की स्पर्धाओं की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने खेल व अन्य विभागों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता की तैयारियों में कोई कमी न रखें। इसके साथ ही सभी बच्चों के ठहरने, खाने व यातायात की सुविधा को लेकर भी निर्देश दिए। उपायुक्त विक्रम सिंह शुक्रवार को लघु सचिवालय में खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स के 1200 खिलाड़ी, फेंसिंग के 500 और शूटिंग के 250 खिलाड़ी फरीदाबाद में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस व महिला खिलाड़ियों को ठहराने के लिए 12 अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई है। यहां शौचालयों, कमरों, पेयजल व सुरक्षा की बेहतरीन व्यवस्था हो। इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासक को खानपान की गुणवत्ता चैक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शिक्षा विभाग को खिलाड़ियों के ठहराव, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली इत्यादि की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुविधा दी जाए और प्रत्येक बुनियादी सुविधाओं को ध्यान रहे। सीएमओ को पर्याप्त एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए जिसमें दवाएं व चिकित्सक मौजूद रहे। मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, एसडीएम परमजीत चहल, खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने सोनीपत, पलवल और झज्जर जिलों में 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने अवधि बढ़ा दी हैं। 

Ajit Sinha

10,000 रुपये की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस का ईएसआई रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ग्रुप-सी की भर्ती में बड़े पैमाने पर हुई धांधली, धरना प्रदर्शन को मजबूर हजारों युवा- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x