Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

नशे में धुत शख्स ने टक्कर मार तोड़ डाली कुतुबमीनार की दीवार, कार में हुआ ब्लास्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स नशे में धुत होकर कार चलाने के दौरान कुतुबमीनार की दीवार पर जोरदार टक्कर मारी. नशे में चूर उस शख्स की ह्युंदै वर्ना कार से ऐतिहासिक दीवार को 50 मीटर तक नुकसान हुआ. टक्कर के बाद कार में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. यह हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ.
हादसे के बाद किसी तरह कुतुबमीनार के सुरक्षा गार्डों ने कार के ड्राइवर को बचाया.ड्राइवर को घायल और जली हुई हालात में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर मारने वाले आरोपी का नाम अरुण चौहान है जो दिल्ली के महिपालपुर का रहने वाला है. वह सेल परचेज का काम करता है. आर्किलोजिकल ऑफ इंडिया ने दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें उनका कहना है कि दीवार में हुई नुकसान की भरपाई नशे में चूर आरोपी से की जाए.

Related posts

22 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा,आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद और जब्त किए गए, जांच चल रही है।

Ajit Sinha

यूपी को दंगामुक्त एवं माफिया मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर भारी बहुमत से योगी सरकार बनाने की अपील की-अमित शाह

Ajit Sinha

दोस्त की हत्या का बदला लेने पहुंचे 2 नाबालिग लड़कों की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!