Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव केस में आई लगभग 50 प्रतिशत की कमी, 43 केस में से 26 मरीज ठीक हुए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:-उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 1314 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 800 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 514 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1271 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 1751 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 1594 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 114 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 43 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 17 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 26 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Related posts

हरियाणा: स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई  है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज ग्रेटर फरीदाबाद के गांव ताजुपुर में लगभग 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया शुभारम्भ

Ajit Sinha

कोरोना ब्लास्ट: फरीदाबाद में आज कोविड-19 के 259  मामले पोजिटिव आए

Ajit Sinha
error: Content is protected !!