Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

लॉकडाउन के नियम को तोड़कर कार में फरमा रहे थे इश्क, पुलिस ने पकड़ा प्रेमी जोड़ा

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है.लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं.ऐसा ही एक मामला सामने आया है,जिसमें प्रेमी जोड़ा लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाया गया.मामला गुजरात से सामने आया है.
जहां पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को एक कार में रंगे हाथों पकड़ लिया. घटना अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके की है. जहां प्रेमी जोड़ा कार में बैठा प्रेम कर रहा था, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. वस्त्रापुर पुलिस ने जब प्रेमी जोड़े को रंगे हाथों पकड़ा तो जोड़ा खुद का बचाव करते हुए देखा गया. इस जोड़े ने पुलिस के सामने अपना बचाव करते हुए कहा कि ये लोग कुत्ते को दूध पिलाने आए थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related posts

नई दिल्ली: डीटीसी की बोर्ड मीटिंग में 1250 सीएनजी बीएस -VI बसें खरीदने का लिया गया फैसला

Ajit Sinha

आईएमएफ ने भारत की अनुमानित ग्रोथ दर को इस वित्तीय वर्ष के लिए दूसरी बार काटकर 6.8 प्रतिशत कर दिया- कांग्रेस।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि डॉक्टरों की कमियों को जल्द पूरा करें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!