Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना ब्लास्ट: फरीदाबाद में आज कोविड-19 के 259  मामले पोजिटिव आए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज बुधवार को कोरोना वायरस के 259 मामले पॉजिटिव आए है। जबकि पांच मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं बुधवार को जिला में रिकवरी रेट भी 98.47 प्रतिशत पर पहुंच गया है।   उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का 28 केस अस्पताल में भर्ती   है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला मे 798 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 826 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है।

जिला में पिछले 24 घंटे में 3638 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1336138 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 100896 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1230857 लोग नेगेटिव मिले।   अब तक जिला में 3627लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में एक केस वेंटिलेटर और एक केस ऑक्सीजन पर  है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.55 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.82 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।   उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।   कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत  ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1138249 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1129987 हो गई है। इसके अलावा 8262 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Related posts

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड़ क्रेशर जोन और बल्लभगढ़-सोहना रोड पर मालवाहक वाहनों को टोल में दी गई छूट: जिला प्रशासन  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में आय वेरिफिकेशन कराने के लिए किसी को पैसा न दें : एडीसी अपराजिता

Ajit Sinha

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का थीम विकसित भारत 2047 के अनुसार हरियाणा, मंडप में पीएम के विजन को धरातल पर उतारने का कर रहा है काम -नरबीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x