Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में रमजान के पवित्र पर्व पर सभी मस्जिदों को पूरी से बंद रखा जाएगा: डीसी यशपाल यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला उपायुक्त  यशपाल ने कहा कि जिला में रमजान के पवित्र पर्व पर जिला में सभी मस्जिदों को कोविड-19 के मद्देनजर लाकडाउन के दौरान पूर्णतया बंद रखा जाएगा। सभी मुस्लिम लोग अपने घरों में रहकर रमजान के माह मे नमाज अदा करें और  लाकडाउन की हिदायतों की पालना अवश्य करें।
उपायुक्त यशपाल बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में मुस्लिम समाज के धर्म गुरूओं व जिला की मस्जिदों के इमाम के साथ बैठक कर रमजान पर्व को प्यार-प्रेम के साथ मनाने तथा कोविड-19 के अनुपालना करने के संबंध में विचार-विमर्श कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लाकडाउन के मद्देनजर किसी भी मस्जिद को कतई न खोला जाए। इस पर्व के दौरान सभी लोग अपने घरों में रहें तथा वही पर नमाज अदा करते रहें। जो लोग कोरोना के संक्रमण से संदेह ग्रस्त हैं, वे स्वयं व अपने परिवार को क्वारेंटाइन रखें। इस दौरान किसी से कोई भी मिलना -जुलना न किया जाए। मस्जिदों में रह रहे लोगों को निर्देश दें कि वे आराम से मस्जिदों के अंदर रहे तथा बाहर न निकलें। उपायुक्त ने सभी धर्मगुरूओं व इमामों से  कोविड-19 से राहत बारे सुझाव भी सांझे किए। उपायुक्त ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को प्रशासन द्वारा आगामी 24 अप्रैल तक सूखा राशन उपलब्ध अवश्य करवाया जाएगा।  

Related posts

एक्सटॉर्शन के मामले में अरेस्ट आरोपित ने बरामदगी के दौरान पुलिस की पिस्टल छीन पुलिस पर किया था फायर, मुठभेड़ में आरोपित घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात एक एसीपी, 5 इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्ति।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा लाल बैग लेकर पहुंचे विजिलेंस दफ्तर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!