Athrav – Online News Portal
नोएडा

हाई स्पीड बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगो से लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, पांच मोबाइल मिले

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: थाना फेस 3 पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सेक्टर-63 रॉयल इन्फील्ड तिराहे से हाई स्पीड बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगो से लूटपाट करने वाले गिरोह चार लुटेरों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार सहित लूट के 5 मोबाइल नगद 11500 रुपये, 2 मोटर साइकिल बरामद की है।

पुलिस के गिरफ्त में खड़े सत्यवीर सिंह, आकाश मसी, अनिल कुमार और धीरज कुमार को हाई स्पीड बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगो से लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-63 में चार लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू, लूट के पांच मोबाइल, दो बाइक और साढ़े ग्यारह हजार रुपये बरामद किए हैं।

एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी छिजारसी में किराए के कमरे में रहते हैं। यहां आसपास की फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने शाम के समय मोबाइल पर्स व नकदी सहित अन्य सामान लूटते हैं। कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने सेक्टर- 58 क्षेत्र में भी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी आकाश के खिलाफ 7, सत्यवीर पर 5, अनिल पर 3 और धीरज पर 3 केस दर्ज है।

Related posts

डूब क्षेत्र में बने फॉर्म हाउस में जुआ खेलते 13 अरेस्ट, कैसीनो टेबल, ताश के पत्ते और करीब 30 हज़ार नकद बरामद

Ajit Sinha

लॉकडाउन में एक फ्लैट में तेज म्यूजिक बजाकर चल रही पार्टी पर पुलिस की  रेड, एक विदेशी नागरिक समेत 15 लड़के -लड़कियां अरेस्ट 

Ajit Sinha

बर्ड फ्लू अलर्ट : सूरजपुर वेटलैंड बंद, पक्षियों के दीदार पर रोक, छह रैपिड रेस्पांस टीम और दो स्टैटिक टीम को तैनात

Ajit Sinha
error: Content is protected !!