Athrav – Online News Portal
दिल्ली

घर में अंगीठी जलाकर सोए 4 लोगों की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के आउटर नॉर्थ खेड़ा क्षेत्र में घर में सोए हुए चार लोगो की दर्दनाक मौत, मरने वालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में समझ आ रहा है की सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाई गई थी, इसी के.धुआं से सफोकेशन हुआ और दम घुटने के कारण सभी की दर्दनाक मौतहो गई। मरने वाले दोनों मासूम बच्चों में एक की उम्र 7 साल और एक की 8 साल. सम्बंधित थाने की पुलिस मामले की जांच के बाद चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड से हर कोई परेशान है,हर जगह-जगह  लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए हुए भी दिखाई देंगे, लेकिन जब यही अलाव या अंगीठी कोई अपने घर के अंदर जलाता है तो वह कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। कुछ ऐसा ही एक घटना अलीपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के परिवार के साथ घटित हुआ। जी हैं दिनकर सिंह नाम का व्यक्ति जो कि पेशे से ट्रक ड्राइवर है।

दिनकर खेड़ा गांव में ही पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। बीती रात दिनकर ने हाड़ कपकपा देने वाली ठंड से बचने के लिए अपने कमरे में अंगीठी जलाई और पूरे परिवार के साथ सो गया, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को शायद इस बात का अंदाजा तक नहीं होगा कि यह नींद सुबह उठने वाली नहीं बल्कि मौत की नींद साबित होगी। दिन कर सिंह उनकी पत्नी ललिता देवी और साथ और 8 साल के दो बच्चे कमरे के अंदर ही सुबह मृत पाए गए।  कमरे के अंदर अंगीठी जल रही थी जब आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और  अंदर से बंद दरवाजे को खोला तो चारों मौत की नींद सोए मिले, शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है की अंगीठी के धुएं से सफोकेशन होने की वजह से ही चारों की मौत हुई है क्योंकि अंगीठी का धुआं ऑक्सीजन को कम कर देता है। साथ ही साथ गैस भी बनती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती जांच में अंगीठी की वजह से ही मौत की बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस तमाम पहलुओं से पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस हादसे में मौत की नींद सोए चारों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और पूरे मामले की जांच  कर रही है।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में मनरेगा के लिए आवंटित बजट में लगातार कटौती की जा रही हैं,का मुद्दा उठाया।

Ajit Sinha

भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कभी नाम बदल कर, कभी स्थान बदल कर होंडा सिटी कार चोरी करने वाले वांछित अपराधी चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x