Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं  के साथ सरदार वल्लभ भाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला कांग्रेस झज्जर के प्रभारी बलजीत कौशिक ने अपने सैक्टर-9 स्थित कार्यालय पर कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं  के साथ सरदार वल्लभ भाई 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर आनंद कौशिक  ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि  सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो आज कश्मीर की समस्या नहीं होती। सरदार पटेल स्वतंत्र विशाल भारत के निर्माण में उन महानायकों में है।



जिन्हें हमारा इतिहास बड़े ही गर्व के साथ याद करता है। उन्होंने कहाकि सरदार पटेल ने तमाम रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया। इसमें कई प्रकार की परेशानियां आई लेकिन उनकी परवाह किए बिना उन्होंने इस कार्य को अंजाम दिया तभी से उन्हें लौहपुरुष कहा जाने लगा। सरदार पटेल कई रियासतों के एकीकरण के लिए देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में सदा अंकित रहेंगे।  सभी को लौहपुरुष के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सरदार पटेल वास्तव में अखंड भारत के निर्माता थे। सरदार पटेल के बताए रास्तों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को कायम रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल शांति प्रिय थे, लेकिन देश की आजादी के लिए वह कठोर फैसले लेने से भी नहीं चूके। इस मौके पर भगत राम शर्मा आरडी पराशर जय भगवान भारद्वाज जगदीश शक्ति शर्मा रतन सिंह सुंदर सिंह किशन लाल शर्मा अशोक शर्मा सुशील वीरपाल सिंह शेर सिंह विकास कुमार महाजन के अलावा दर्जनों कांग्रेसी समर्थक मौजूद थे

Related posts

फरीदाबाद: बस स्टैंड बल्लभगढ़ से लडकी को अगवा कर जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण पूरा होने पर यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण,पार्षद,पूर्व पार्षद का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जनता को मंहगाई के दलदल धकेलने वाले भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने विश्वघात दिवस मनाया,ओल्ड में निकाली जुलुस।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!