Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :फरीदाबाद दशहरा कमेटी के 25 साल पुरे होने पर रावण दहन कार्यक्रम बड़े ही शानदार तरीके से सेक्टर -30 में मनाया जाएगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : फरीदाबाद दशहरा कमेटी के द्वारा 25 वां (रजत जयंती) शानदार,भव्य,उत्सव सेक्टर -30 स्थित दशहरा ग्राउंड में बनाया जाएगा। इस बार रावण , कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतले शहर वासियों को पर्यावरण का संदेश देंगें। मनमोहक आकर्षण इको फ्रेंडली आतिशबाजी का नजारा पेश किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के प्रधान डा. कौशल बाटला ने दी।
डा. कौशल बाटला का कहना हैं कि पुतलों के ऊपर हजारों गैस गुब्बारे 50 फुट ऊपर तक लहराते हुए दिखाई देंगें। इसके अलावा पुरे ग्राउंड को भी गुब्बारों से सजाया जाएगा। उनका यह भी कहना हैं कि रजत जयंती वर्ष में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए 2500 औषधीय पेड़ बांटे जाएगें। उनका कहना हैं कि इस बार रामानंद सागर कृत रामलीला भी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। इस दौरान रोजाना विभिन्न सामाजिक, धार्मिक , संस्थाओं एंव फरीदाबाद शहर के गणमान्य व्यक्तियों को रामलीला मंच से सम्मानित किया जाएगा। उनका कहना हैं कि रामलीला 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा, प्रति दिन सांय 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक दिखाई जाएगी और 19 अक्टूबर को पुतले दहन का कार्यक्रम होगा। उनका कहना हैं कि इस मीटिंग में मुख्य रूप से वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी उपस्थित थे। इस दौरान 108 धार्मिक,अन्य संस्थाओं व एसोसिएशन की एक संयुक्त बैठक सेक्टर -28 डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल ,सेक्टर -28 के ऑडोटोरियम में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षा डा. कौशल बाटला ने स्वंय की जबकि महासचिव वी. के.अग्रवाल ने मंच संचालक किया।

Related posts

डीएचबीवीएन ने आज 4 अधिशासी अभियंताओं के तबादले किए हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

सीपी  के. के.राव ने आज लॉकडाउन के उल्लंघन करने आरोप में 251 चालान, 48 ऑटो बंद किए,10 लाख जुर्माना वसूले।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट का ग्राहकों को धोखे से बचाने हेतु किया आह्वान ग्रीन फिल्ड कालोनी में फ्लैट खरीदने से पहले उनके कार्यालय से संपर्क करें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x