Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एनआईटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा को बनाया कांग्रेस पार्टी के सचेतक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक नीरज शर्मा को पार्टी की तरफ से व्हिप (सचेतक) की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस पाटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी के चुने हुए विधायकों में से चौ. आफताब अहमद को उप नेता, राव दान सिंह को महासचिव, वरुण चौधरी को सचिव, धर्मसिंह छोकर को कोषाध्यक्ष, भारत भूषण बत्रा को मुख्य सचेतक एवं नीरज शर्मा, चिरंजीव राव एवं शीशपाल सिंह को विधानसभा में सचेतक नियुक्त किया है।



अपनी नियुक्ति पर नीरज शर्मा ने विपक्ष के नेता चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा एवं कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उनको पार्टी द्वारा दी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता के साथ पालन करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश की जनता की भलाई से सम्बंधित सभी मामलों एवं पाटी के हितों की रक्षा के लिए सदन की बैठक में हमेशा आवाज उठाता रहूंगा।

Related posts

हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा के अंतिम परिणाम, धैर्य, प्रेरणा और प्रेरणा की कई कहानियों को जन्म दिया है।

Ajit Sinha

पीएम कहते हैं कि हमने ये कृषकों के समर्थन में बनाया है, अगर ऐसे मित्र हों तो शत्रुओं की आवश्यकता नहीं है-कांग्रेस -देखें वीडियो

Ajit Sinha

सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने आज छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक फर्जी मेडिकल स्टोर का किया भंडाफोड़ , केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!