Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज पुलिस हिरासत से हत्या आरोपी के फरार होने पर चार पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज दिल्ली के सफरजंग अस्पताल में पुलिस हिरासत में चल रहे ईलाज के दौरान मंगलवार देर सांय को एक हत्या आरोपी के फरार हो जाने के कारण एस्कॉर्ट गार्ड के चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया हैं। आरोपी शख्स वर्ष -2018 से नीमका जेल में बंद था। इस प्रकरण की आगे की जांच एसीपी क्राइम अनिल यादव को सौप दिया। 

मालूम हुआ हैं कि भूपानी थाना क्षेत्र में वर्ष -2018 में एक शख्स की हत्या हुई थी, जिसका मुकदमा नंबर-221 /2018 हैं.के मामले में पुलिस ने एक आरोपी कुलदीप निवासी नवादा कला, हापुड़ ,उत्तरप्रदेश को वर्ष -2018 में ही गिरफ्तार कर लिया था,के बाद से आरोपी कुलदीप नीमका जेल में बंद था। इस मामले में नीमका जेल के जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी कुलदीप को अक्सर मिर्गी का दौरा पड़ता था। इसके इलाज के लिए उसे एस्कॉर्ट गार्द पुलिस ने  इलाज के लिए 23 अक्टूबर को जिले नागरिक अस्पताल में ले जाया गया था। जहां  से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया। इसके बाद से उसका इलाज दिल्ली के सफ़दर जंग अस्पताल में चल रहा था।  



इस मामले में पुलिस कमिश्नर के. के. राव का कहना  कि हत्या आरोपी कुलदीप का इलाज एस्कॉर्ट गार्द पुलिस के हिरासत में दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में चल रहा था। वहां से आरोपी कुलदीप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया हैं। उनका कहना हैं कि उन्होनें इस मामले में आज चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया हैं और इस प्रकरण की जांच एसीपी क्राइम अनिल यादव को सौप दिया  हैं। खबर के मुताबिक फरार अपराधी कुलदीप के खिलाफ दिल्ली के इलाके के थाने में मुकदमा दर्ज  किया जाएगा। क्यूंकि आरोपी सफ़दरजंग अस्पताल से फरार हुआ हैं।    

Related posts

हरियाणा राज्य की ओर से क्रिकेट खेल में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी के चयन के लिए हेतु ट्रायल 3 जनवरी को: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह के नेतृत्व में जिला की विधानसभाओं में निकाला गया फ्लैग मार्च- वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दक्ष ज्वैलरी शॉप में गन पॉइंट पर लूट की असफल कोशिश करने वाले दो छात्र पकड़े गए-दोनों आरोपित आपस में दोस्त -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!