Athrav – Online News Portal
नोएडा

प्रयागराज के कुंभ मेले से 10 हजार लीटर गंगा का अमृत जल को लेकर लौटे पांच फायर टेंडर, कुम्भ स्नान से वंचित नोएडा वासियों को वितरण-वीडियो सुने।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट  
प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। नोएडा से भी बड़ी संख्या में लोगों  ने कुंभ मेले में स्नान किया। लेकिन कई नोएडा वाले ऐसे भी है जो किसी कारणवश प्रयागराज में नहीं जा सके। और कुम्भ स्नान से वंचित रह गए. मुख्यमंत्री के निर्देश पर फायर डिपार्टमेंट ने कुम्भ मेले से संगम के पवित्र गंगाजल की व्यवस्था, जिसका वितरण फोनरवा के सहयोग से किया गया. कुंभ मेले के लिए जल का वितरण फोनरवा कार्यालय, सेक्टर 52 से आज किया जा रहा है.  
नोएडा से पांच फायर टेंडर प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में गए, मुख्यमंत्री के निर्देश पर ये फायर टेंडर संगम से 10 हजार लीटर गंगा का अमृत जल को लेकर लौटे है, जिसका वितरण फोनरवा के सहयोग से किया जा रहा है, इस अवसर पर स्थानीय सांसद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि महाकुंभ का जो समापन 27 तारीख को हो गया था और मुख्यमंत्री की अपनी इच्छा जाहिर की थी कि हर जिले से फायर टेंडर जो प्रयागराज में कुंभ मेले में गए थे, सब में ये अमृत जल लाया जाए  जिससे जिन लोगों को स्नान करने का मौका किसी वजह से नहीं मिला है वो सब इस गंगाजल को लेकर पवित्र जल को लेकर के स्नान करेंगे और अपने अपने घरों में रखेंगे। डीसीपी नोएडा ने बताया कि आज ये हमारे पांच फायर टेंडर जो 10,000 लीटर गंगा का अमृत जल ले कर लौटे है उनका वितरण फोनरवा के अध्यक्ष जयेश शर्मा के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूशन किया जा रहा है। इस समारोह में सांसद भी आए थे और सभी गणमान्य व्यक्ति जो नोएडा के हैं वो आए थे और इसका सफलतापूर्वक डिस्ट्रीब्यूशन किया जा रहा है।

Related posts

जिगोलो बनाकर हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर मोटी कमाई का झांसा देने वाले फरीदाबाद व गाज़ियाबाद का दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस व बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में एक बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल, दूसरा कांबिंग के दौरान अरेस्ट।

Ajit Sinha

नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत, पति दहेज़ हत्या के जुर्म में पहुंचा जेल- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x