Athrav – Online News Portal
हरियाणा हाइलाइट्स

सोशल मीडिया दोस्त सचिन ने ही हिमानी नरवाल की गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया था -पुलिस को सुने वीडियो में।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा,रोहतक: सोशल मीडिया दोस्त ने कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की गला घोंटकर घर में ही हत्या कर दी,और उसके शव को एक सूटकेस में बंद करके रोहतक के थाना सांपला क्षेत्र के अंतर्गत जंगल के झाड़ियों में फेंक दिया। जहां सांपला थाने की पुलिस ने सूटकेस से हिमानी नरवाल के शव को बरामद किया था। ये सनसनीखेज खुलासा रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के के राव ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है। 
एडीजीपी के के राव ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि एक सूटकेस में एक लड़की की लाश मिली थी, जिसकी पहचान के लिए एसआईटी गठित की गई थी, जांच के दौरान लड़की की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में हुई थी। जांच पड़ताल के दौरान सचिन निवासी झज्जर , हरियाणा, जो मोबाइल फोन का कारोबार करता है, को गिरफ्तार किया गया है,आरोपित सचिन से की गई पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की हिमानी नरवाल निवासी विजय नगर , रोहतक में अकेली रहती थी। गत 27 फ़रवरी 2025 को आरोपित सचिन हिमानी नरवाल के घर पर गया। वहां पर उसने हिमानी नरवाल की गला घोंट कर हत्या कर दी, और सांपला बस अड्डे के पास से उसके शव को एक सूटकेस में बंद करके फेंक दिया, जिससे किसी को इसकी पहचान नहीं हो सके। आरोपित सचिन ने अपने कबूलनामा ने बताया कि उसने वारदात से पूर्व उसकी हिमानी नरवाल के साथ में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि लगभग ढेड़ साल पूर्व दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी, तभी से सचिन का उसके घर आना जाना था। और बहुत कुछ जानने के लिए इस खबर में प्रकाशित रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के के राव को वीडियो में सुने            

Related posts

बेटे ने पिता , मां , और चाचा की चाकुओं से गोदकर की हत्या की कोशिश की, पुलिस से बचने के लिए नीचे कूदा,अब उसकी हो गई मौत-जांच जारी।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस व 8 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 31 लिपिकों (क्षेत्रीय) और 45 सेवादारों के ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x