Athrav – Online News Portal
नोएडा

हवाई जहाज की उड़ान के साथ, प्रभावित किसानों के परिवार वालों के भी सपनों को पंख मिलेगे, रोजगार पोर्टल का शुभारंभ

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हवाई जहाज की उड़ान के साथ ही एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के परिवार वालों के भी सपनों को पंख मिलने जा रहे हैं। जिला प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों ने जेवर के एमएलए की उपस्थिति में रोजगार पोर्टल का शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के युवाओं को रोजगार मिलेगा. यह पोर्टल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभागार में आयोजित समारोह में पोर्टल का शुभारंभ किया गया। 10 जून से जेवर स्थित आर एंड आर  कॉलोनी और पंचायत रघुपुर में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कैंप लगाया जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट के किसानों की जमीन अधिग्रहित करते समय किसानों से किए गए वायदे को पूरा किए जाने की दिशा में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण सिंह और जनपद गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम चरण में जमीन देने वाले किसानों के बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु एक रोजगार पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से योग्यता के आधार पर स्थानीय और अन्य औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। युवाओं के ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। जिनके माध्यम से प्रभावित किसानों के बच्चों के ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे। इसके लिए जेवर स्थित आरएंडआर कॉलोनी और नगर पंचायत रबूपुरा में ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने हेतु लगाए जाएंगे.  कैंप यह रोजगार पोर्टल उन परिवारों के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्होंने जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए प्रथम चरण में अपनी जमीनें की सहमति दी थीं। इस रोजगार पोर्टल के माध्यम से युवाओं को योग्यता के आधार पर स्थानीय व अन्य औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही बच्चों का कौशल विकास भी कराया जाएगा। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह केवल जमीन देने की भरपाई नहीं, उस भरोसे की वापसी है जो किसानों ने सरकार पर जताया था। हमने वादा किया था, कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जाएगा। रोजगार पोर्टल उसी दिशा में ठोस कदम है। यह रोज़गार पोर्टल उस वायदे को निभाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने कहा कि रोजगार पोर्टल पारदर्शिता और दक्षता के साथ प्रभावित युवाओं को नौकरी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। डीएम मनीष कुमार का कहना है कि प्रशासन के पास प्रभावित कुटुंब के बच्चों का डाटाबेस तैयार है। शीघ्र सभी प्रभावित किसानों को बच्चों को इस रोज़गार पोर्टल का लाभ मिलेगा। इस रोज़गार पोर्टल के शुभारंभ के मौके कर नोएडा अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों का डाटा धोखाधड़ी से हासिल कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग की एक महिला समेत दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha

थप्पड़बाज महिला: सिक्योरिटी गार्ड को मात्र 42 सेकंड में 3 थप्पड़, सीसीटीवी कैमरे कैद हुई थप्पड़बाज महिला-केस दर्ज

Ajit Sinha

डकैती, रेप और दुकानों के शटर काट कर चोरी करने वाले तीन बदमाश अरेस्ट, तीन राज्यों की पुलिस को भी थी तलाश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x