Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

यूनियन बैंक में 17 लाख रूपए की डकैती डालने के मामले में गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर सोनू छाबा सहित पांच डकैत अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हिसार के यूनियन बैंक आज़ाद नगर से लगभग 17 लाख रूपए की डकैती के एक मामले में एसटीएफ हिसार ने पांच डकैतों को अरेस्ट किया हैं। डकैती की ये वारदात गत 18 अप्रैल 2022 को हुई थी। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम सोनू , विकास, नवीन, प्रदीप व सोनी छाबा हैं। आरोपित सोनू छाबा वर्ष -2017 का जूनियर कॉमनवेल्थ गेम जूडो का गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर भी रहा है। 

ये खुलासा एसटीएफ पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार  पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उपरोक्त अरेस्ट  आरोपितों को सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बैंक डकैती के मुख्य साजिशकर्ता सोनी को हिसार के जीजेयू के पास से एक गन 12 बोर जो बैंक गार्ड से लूटी थी के साथ अरेस्ट किया गया है। और इनसे कुल ढाई लाख रुपए बरामद किए  जा चुके हैं।

सोनी छाबा इस बैंक डकैती का मास्टरमाइंड रहा है तथा सोनू का इस बैंक डकैती की टीम को लीड करने में अहम रोल रहा है। सभी आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश करके 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा बची हुई राशि तथा उनके अन्य साथियों को भी जल्द अरेस्ट  किया जाएगा।

 

Related posts

ई-रिक्शा चालक हरियाणा पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर बनकर होटल के रिसेप्शन पर रौब झाड़ रहा था- पकड़ा गया

Ajit Sinha

आजादी की लड़ाई के श्रेय को कांग्रेस ने अपने तक ही सीमित रखा : ओपी धनखड़

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिलाओं के नए युग का आगाज पानीपत से होगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को करेंगे “बीमा सखी योजना” का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x