Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लता मंगेशकर के ‘अजीब दास्तां है ये’ गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली : फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं से करोड़ों  लोगों का दिल चुरा लेती हैं. माधुरी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे जब भी अपनी कोई वीडियो व तस्वीर शेयर करती हैं, वह झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. इसी बीच डांस दीवाने 3  के सेट से एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिस में वे लता मंगेशकर के ‘अजीब दास्तां है ये’ गाने पर एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. वीडियो में माधुरी दीक्षित  की खूबसूरती देखते ही बन ती  है.


अपने इस वीडियो को माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें वे लाल रंग की साड़ी, मल्टी कलर नेकपीस और बंधे हुए बालों के साथ किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं.सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री  ने लिखा है, ‘अजीब दास्तां है ये’. माधुरी  के इस वीडियो पर फैन्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस तरह से लोग माधुरी  के इस ताजातरीन  वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो को अभी तक 2 लाख 92 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. 

Related posts

दिल्ली एमसीडी में जनहित के काम पकड़ेंगे रफ्तार, केजरीवाल सरकार ने 773 करोड़ रूपए की पहली किश्त की जारी

Ajit Sinha

पीएस कंझावला पुलिस और कुख्यात गैंगेस्टर गौरव के बीच हुई ताबड़तोड़ गोला बारी में पुलिस की दो गोली उसके पैरों में लगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होली उत्सव में शानदार महफ़िल सजाई किसने, लूट लिया किसी और ने, वीडियो देखते ही झूम उठेंगें आप- अवश्य देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x