Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक 50000 रूपए के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर नरेंद्र उर्फ़ रवि गंगवाल को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक 50000 रूपए के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर नरेंद्र उर्फ़ रवि गंगवाल को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए गैंगेस्टर नरेंद्र उर्फ़ रवि गंगवाल पर हत्या की कोशिश, मारपीट के साथ 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को नई दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में दर्ज मुकदमा नंबर-522/ 2018, भारतीय दंड सहिंता की धारा 3 मकोका के तहत दर्ज केस में अरेस्ट किया हैं। इस केस में वर्ष -2018 से फरार चल रहा था। ये आरोपित दिल्ली विश्व विद्यालय से स्नातक तक पढ़ाई की हुई हैं। इसके परिवार में एक पत्नी व एक बेटी हैं। और इसका एक बड़ा भाई और मां हैं जो इससे बिल्कुल अलग मदनगीर , नई दिल्ली में रहते हैं।     

Related posts

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार फिर शादी और सनसनीखेज हत्या की वारदात को दिया अंजाम, शव तालाब में फेंका -अरेस्ट

Ajit Sinha

इंस्टा-हथियार गैंग का पर्दाफाश : रील के लिए रुतबा और डील के लिए पिस्टल

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस भी बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन कर सदन का समय बर्बाद कर रही है, बीजेपी एमपी संबित पात्रा को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x