Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटवारी, बीडीपीओ ऑफिस को 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलैंस एवं एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज सोमवार को धर्मपाल पटवारी, कार्यालय बी.डी.पी.ओ., नीलोखेडी, जिला करनाल को शिकायतकर्ता से 4,000/- (चार हजार) रूपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय बी.डी.पी.ओ. नीलोखेड़ी, जिला करनाल से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपित  के विरूद्व मुकदमा  संख्या 26 दिनांक 1.9.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल में दर्ज किया गया।

 शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई रामदास ने अपना मकान बनाने के लिए  2,90,000/- रुपये का लोन अभिनव बैंक, करनाल में अप्लाई किया था। इस लोन को पास करने के लिए बैंक को ड्रोन सर्वे फोटो की आवश्यकता होती है। जब वह ड्रोन सर्वे की फोटो लेने के लिए आरोपित  धर्मपाल पटवारी, कार्यालय बी.डी.पी.ओ., नीलोखेड़ी जिला पानीपत से मिला तो आरोपित   द्वारा ड्रोन सर्वे की फोटो देने की एवज में  उससे 4,000/- रूपये नकद बतौर रिश्वत की मांग की गई।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय मोबाइल चोर के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ रुपए के 325 कीमती मोबाइल फोन बरामद, 10 पकड़े गए।

Ajit Sinha

पदभार संभालते ही डीजीपी अजय सिंघल का एक्शन मोड: 700 से अधिक अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

आधार कार्ड पर लोन और जॉब दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x