Athrav – Online News Portal
हरियाणा

जिस बेटी को गर्भ में मार देना चाहता था पिता, उसने JEE में किया टॉप

हरियाणा के रोहतक जिले की बेटी सिमरन ने आईआईटी परीक्षा 99.47 प्रतिशत मार्क्स से पास की है. इस खबर से पूरा परिवार खुश नजर आया, लेकिन इसी दौरान सिमरन के पिता ने एक बड़ा कबूलनामा किया है.दरअसल, रोहतक के हसनगढ़ गांव में रहने वाले सिमरन के पिता श्रीनिवास का कहना है कि उनकी दो बेटियों के बाद जब सिमरन गर्भ में थी, तो परिवार का दबाव था कि कहीं तीसरी बेटी ना हो जाए इसलिए गर्भपात करवा दिया जाए, लेकिन अंत में परिवार वाले किस तरह माने. श्रीनिवास का कहना है कि उनकी बेटी पढ़ाई में अव्वल रही है.

गांव के स्कूल में सिमरन ने दसवीं क्लास में भी मेरिट हासिल की थी और जिसके बाद जब हरियाणा सरकार की सुपर 100 स्कीम आई तो उसकी परीक्षा में भी उसने सफलता हासिल की और इसी वजह से वह जेईई की परीक्षा पास कर पाई है.घर वालों की इच्छा है कि सिमरन अब बेटी देश के बड़े आईआईटी संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करे.सिमरन फिलहाल रेवाड़ी में ही है और अभी तक घर वापस नहीं आई है.



बता दें कि परीक्षा में सिमरन को 99.47 प्रतिशत मार्क्स मिला है. इसके लिए परिवार हरियाणा सरकार की सुपर 100 स्कीम का भी धन्यवाद कर रहा है, क्योंकि उसी स्कीम के तहत यह सिमरन ने रेवाड़ी से जेईई परीक्षा के लिए कोचिंग ली थी.

Related posts

हरियाणा पुलिस ने महज डेढ़ घंटे में किया अपहरण घटना का पर्दाफाश, 50 लाख की मांगी फिरौती 8 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

राष्टीय एकता शिविर के दौरान गोल्डन एरो अवॉर्ड्स वितरण में राज्य सभा सदस्य डा. अनिल  जैन ने की शिरकत  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रजिस्ट्री होने पर 10 दिन के भीतर इंतकाल घर भेजने की सुविधा होगी शुरू : दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!