Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय विशेष

एक कागज के टुकड़े से रातोरात बदली जिंदगी, करोड़पति बन गया मजदूर

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में एक मजदूर रातोरात करोड़पति बन गया. उसे अब तक यकीन नहीं हो पा रहा है कि कैसे वह फर्श से अर्श तक पहुंच गया है. घटना सिली गुड़ी के माटीगाड़ा बलासन कॉलोनी की है, यहां के निवासी नरहरि राय जो पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर है, उन्होंने गुरुवार को एक लॉटरी खरीदी और उस लॉटरी में उसे एक करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार मिल गया.

पूरी कहानी बताते हुए नरहरि कहते हैं कि गुरुवार को काम करने के दौरान वे चाय पीने के लिए बलासन बाजार गए, वहां से तीस रुपये की एक लॉटरी खरीदी. उस लॉटरी ने नरहरि राय को करोड़पति बना दिया.जब नरहरि राय की लॉटरी लग गई तो उसे पहले विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में उसे विश्वास हुआ कि उसकी एक करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है. इसके बाद नरहरि राय अपने परिवार को लेकर माटीगाड़ा थाना पहुंचे और लॉटरी की फोटो कॉपी थाने में दी.



नरहरि राय ने कहा कि इस लॉटरी ने उनके परिवार के अभाव को दूर कर दिया है. उनका परिवार अब ख़ुशी-खुशी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस पैसे से वे इलाके के विकास में भी सहयोग करेंगे.

Related posts

लूटपाट के विरोध करने पर मकान मालकिन की हत्या व उनके बेटे पर कातिलाना हमला करने के आरोपित 35 वर्ष के बाद पकड़ा

Ajit Sinha

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली व उनकी धर्मपत्नी व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्या कहा सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

अरविंद केजरीवाल जी, आप ने वैक्सीनेशन पर किस तरह का यू-टर्न लिया है, यह आपके ही वक्तव्य से उजागर हो जाता है-संबित पात्रा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!