Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सरकार की कृषि कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ उठाकर किसान जैविक खेती का बढ़ावा दें- बंडारू दत्तात्रेय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा सरकार की कृषि कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ उठाकर किसान जैविक खेती का बढ़ावा दें। इससे किसानों को और अधिक लाभ होगा तथा वे आत्म निर्भर होगें। दत्तात्रेय मंगलवार को राजभवन में तेलंगाना से आए हल्दी उत्पादक किसान संगठन के 15 सदस्यीय प्रतिनिति मंडल से बात कर रहे थे। उन्होंने राजभवन में सभी किसानों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। किसान प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। देश में हल्दी उत्पादन के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 90 प्रतिशत तक सबसीडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वार सूक्षम, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की शुरूआत की गई है। इस मंत्रालय के माध्यम से उद्यमिता और कृषि उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा किसानों को उपकरण, खाद्यान्न उत्पादन व स्टोरेज संबंधित कार्यों पर अधिकतम सबसीडी दी जा रही है।

इस अवसर पर हल्दी उत्पादन किसान संगठन के प्रधान पी. त्रिपति रेड्डी, मनोहराबाद (तेलंगाना) ने बताया कि उनके क्षेत्र के लगभग 100 गांव में हल्दी का उत्पादन किया जाता है। इन सौ गांव में ही देश में कुल उत्पादन का 30 प्रतिशत हल्दी उत्पादन होता है। इसके साथ-साथ पूरे तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में भी हल्दी उत्पादन काफी मात्रा में होता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान कल्याण की नीति के चलते किसानों का हल्दी उत्पादन की ओर ज्यादा ध्यान आकर्षित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत विश्व के कई देशों मंे हल्दी का निर्यात करता है, जिससे देश को 20 हजार करोड़ रूपए से भी अधिक का राजस्व अर्जित होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हरियाणा में भी हल्दी उत्पादक के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखते है।

Related posts

एसटीएफ ने 25000 का इनामी बदमाश किया‌ गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाश पर हत्या, लूटपाट सहित कुल 25 मुकदमें दर्ज हैं। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्म दिन पर फरीदाबाद में होंगें जनसभा– दिग्विजय

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्य सरकार ने 77 नई पुलिस चौकियों को सृजित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x