Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: राज्य सरकार ने 77 नई पुलिस चौकियों को सृजित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री  अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने 77 नई पुलिस चौकियों को सृजित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है जिसके तहत 70 अस्थाई पुलिस चौकियों को स्थाई पुलिस चौकी के रूप में तथा 7 नई पुलिस चौकियों को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, इन पुलिस चौकियों के संचालन व कार्यान्वयन के लिए 1232 पदों की भी मंजूरी दी गई है।         

विज ने बताया कि जिन जिलों में इन चौकियों को स्थापित किया जाएगा उसके तहत करनाल में 13 पुलिस चौकी, कैथल में एक पुलिस चौकी, हांसी में पांच पुलिस चौकी, जींद में 9 पुलिस चौकी, नूंह में तीन पुलिस चौकी, सिरसा में 10 पुलिस चौकी, भिवानी में 7 पुलिस पुलिस चौकी,पलवल में एक पुलिस चौकी, चरखी दादरी में तीन पुलिस चौकी, अंबाला में चार पुलिस चौकी, पानीपत में एक पुलिस चौकी, यमुनानगर में 7 पुलिस चौकी, फतेहाबाद में दो पुलिस चौकी, नारनौल में 7 पुलिस चौकी, फरीदाबाद में एक पुलिस चौकी, हिसार में एक पुलिस चौकी, पंचकूला में एक पुलिस चौकी व कुरुक्षेत्र में एक पुलिस चौकी स्थापित होगी। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि इन पुलिस चौकियों के संचालन व कार्यान्वयन हेतू 1232 पदों की मंजूरी भी दी गई हैं जिसके तहत सब-इंस्पेक्टर के 77 पद, एएसआई के 77 पद, हैड कांस्टेबल के 308 पद, कांस्टेबल के 616 पद, स्वीपर के 77 पद और कुक के 77 पद शामिल हैं । विज ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है और जब से राज्य में डायल 112 चालू है, 600 गाड़ियां हर वक्त लोगों की सुरक्षा के लिए फील्ड में तैनात हैं और लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को लगता  है कि पुलिस हर पल उनके साथ हैं इससे क्राइम पर भी बहुत नियंत्रण हुआ है। उन्होंने कहा कि अब इन पुलिस चौकियों की स्थापना से लोगों को और बेहतर पुलिस सेवा प्रदान होगी।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज पल्ला , आदर्श नगर व मवई के जलवायु विहार में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

मीडियाकर्मी का ताली और थाली बजाकर फूलों से किया स्वागत

Ajit Sinha

विश्वविद्यालयों की ग्रांट बंद करके इस सरकार ने गरीब परिवारों के होनहार बच्चों की उच्च शिक्षा का सपना चूर-चूर कर दिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x