
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज शुक्रवार को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा -अर्चना की और अनुष्ठान में भाग लिया। इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ और लोकसभा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रभु श्री कृष्ण हम सबके इष्टदेव हैं और देश, सनातन परंपराओं और संस्कृतियों के हमेशा वाहक रहे हैं। प्रभु श्री कृष्ण ने हमेशा अधर्म का नाश करने और धर्म को स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन दिया है। उनके जीवन को हम उसी रूप में अपनाकर आत्मसात करते हैं। प्रभु श्री कृष्ण का आशीर्वाद समस्त भारतवासियों और समस्त हिंदू समाज को इसी प्रकार से मिलता रहे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज जन्माष्टमी के अवसर पर हम सब प्रभु श्री कृष्ण को शीश नमन करने के लिए इस्कॉन के इस पवित्र मंदिर में आए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि समस्त देशवासियों, हमारे सभी हिंदू और सनातन परंपरा के लोगों के जीवन में सुख-शांति रहे तथा प्रभु श्री कृष्ण के आशीर्वाद से भारत उसी रूप में यशस्वी बनता रहे, जैसे पूर्व के कालखंड में था।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

