Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्म दिन पर फरीदाबाद में होंगें जनसभा– दिग्विजय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने जेजेपी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी 13 मार्च से प्रदेशभर में एक माह का सदस्यता अभियान चलाएगी और साढ़े चार लाख नए सदस्य बनाएगी। 13 मार्च को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन उपलक्ष्य पर फरीदाबाद में जनसभा का आयोजन होगा। इसके अलावा प्रदेशभर में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करके पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया जाएगा। वे बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से रूबरू थे। वहीं दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के बजट को हर वर्ग के हित में बताया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एक बयान पर जवाब देते हुए कहा कि हुड्डा ने पूर्व कांग्रेस सरकार में रॉबर्ट वाड्रा के साथ मिलकर हरियाणा के किसानों को लूटकर घी पिया। जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि पार्टी की अंबाला में हुई राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसके तहत पार्टी 13 मार्च से प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान के जरिए साढ़े चार लाख नए सदस्य यानी कि हर हलके में पांच हजार नए सदस्य जोड़ने का टारगेट है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इसके लिए पार्टी ने सभी 22 जिलों तथा 90 हलकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त कर दिया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष उनका जन्मदिन हर्षों उल्लास से सामाजिक कार्य करके मनाया जाता हैं। इस वर्ष उनके जन्मदिन पर फरीदाबाद जिले में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरकत करेंगे तथा फरीदाबाद-पलवल जिले के स्थानीय हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जाएंगे। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जेजेपी प्रधान महासचिव ने कहा कि हरियाणा सरकार बेहतरीन बजट लेकर आई है, जो कि हर वर्ग के हित में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सुनहरे भविष्य के मद्देनजर युवाओं के कौशल विकास, रोजगार, महिलाओं को सशक्त, किसानों-व्यापारियों को मजबूती देना वाला बजट पेश किया है जिसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम हैं। प्रदेश पर बढ़े कर्ज के सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व हुड्डा सरकार से पहले हरियाणा पर कर्ज नहीं था लेकिन हुड्डा ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को कर्ज में डूबोने का काम किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार तो इस कर्ज को उतारने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। दिग्विजय ने यह भी कहा कि किसने घी पिया है, यह सब जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने रॉबर्ट वाड्रा के साथ मिलकर कम दामों पर किसानों की जमीन खरीदकर वाड्रा को फायदा पहुंचाया।

Related posts

दुकानदारों को चेतावनी : लेफ्ट एंव राइट के नियमों को तोडा तो होगी सख्त कार्रवाई: डीसी यशपाल यादव  

Ajit Sinha

हरियाणा के गाँवों के जीवन में ही रचा-बसा है एडवेंचर- मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यूटुब पर देखकर एक मा ने अपने 10 वर्षीय मासूम बेटे यक्ष की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या की थी, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x