Athrav – Online News Portal
नोएडा

किसानों का ‘हल्ला बोल’: बैरिकेड तोड़कर दफ्तर में घुसने का प्रयास, पुलिस के साथ जोरदार झड़प-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले 81 गांवों के किसानों का नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। आज किसानों ने महापंचायत बुलाई थी, जिसके बाद  प्राधिकरण और पुलिस अधिकारियों की निगरानी इलाके में बढ़ा दी थी, लेकिन जब किसानों को अधिकारियों ने कोई भी ठोस जवाब नहीं मिला, तो किसानों ने बैरिकेड तोड़कर प्राधिकरण के दफ्तर के भीतर घुसने का प्रयास किया, लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई.  
प्राधिकरण के अंदर प्रवेश के लिए किसानों ने बैरियर तोड़ दिया और गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई.अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की,लेकिन अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसानों का धरना प्रदर्शन उसे समय उग्र हो गया जब किसानों ने अपनी बात रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अंदर जाने का प्रयास किया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया.

इसके बाद उनके बीच जोरदार झड़प भी हुई।किसान यह धरना प्रदर्शन अपनी मांगो मुआवजा, प्लॉट आवंटन, और आबादी निस्तारण) को लेकर प्राधिकरण कार्यालय के बाहर  धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आज किसानों ने महापंचायत बुलाई थी. जिसके बाद किसान उग्र हो गये. प्राधिकरण और पुलिस का अधिकारियों ने इस इलाके की निगरानी को बढ़ा दिया है और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. सब की निगाहें आगे की होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है, क्योंकि किसान भी अपनी मांगों को लेकर अधिक रहने का संकेत दे रहे हैं और प्राधिकरण की तरफ से किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं।

Related posts

ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में नकली क्यूआर कोड लगा, अवैध शराब भरकर बेचने वाले एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha

हवाई जहाज की उड़ान के साथ, प्रभावित किसानों के परिवार वालों के भी सपनों को पंख मिलेगे, रोजगार पोर्टल का शुभारंभ

Ajit Sinha

आईपीएस लव कुमार का आईजी रैंक पर और भारती सिंह का डीआईजी रैंक पर प्रमोशन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x