Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा में किसानों के विरोध मार्च को रोकने पर किसान और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, भारी फोर्स तैनात



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा में आज भारतीय किसान परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सेक्टर-16 स्थित विद्युत निगम कार्यालय से जिला धिकारी कैंप कार्यालय की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। यह प्रदर्शन डूब क्षेत्र में रहने वाले कामगार वर्ग और किसानों के लिए स्थायी बिजली कनेक्शन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग के साथ साथ ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म का विरोध के लिए किया जा रहा था।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की उस समय हुई जब भारतीय किसान परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सेक्टर-27 स्थित डीएम आवास पर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। जैसे ही किसानों का जुलूस आगे बढ़ा, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा का कहना है कि उनकी दो मांग है डूब क्षेत्र में रहने वाले कामगार वर्ग और किसानों के लिए स्थायी बिजली कनेक्शन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग और ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म का कड़ा विरोध। उनका आरोप है कि फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के नाम से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है और इससे एक विशेष वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के जुलूस निकालना नियमों का उल्लंघन है। “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए थे। स्थिति को बिगड़ता देख इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। काफी देर चले हंगामे के बाद, पुलिस ने परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी।

Related posts

अपराध के साथ रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट में असली हथियारों के प्रयोग का युवाओं में बढ़ रहे खतरनाक ट्रेंड का खुलासा -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम रील्स से अपराध करने का तरीका सीख कर, एटीएम से रूपये चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार

Ajit Sinha

रात को हुई पार्टी के बाद कॉल सेंटर कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा मिला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x