Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बीती रात आई तेज आंधी की वजह से कई स्थानों पर लगी भयंकर आग, बड़ी आग गांव सरूरपुर के कबाड़ी के गोदाम में लगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात आई तेज आंधी की वजह से शहर के अलग हिस्सों में आग लगने की खबरें हैं इनमें से सबसे बड़ी आग गांव सरूरपुर स्थित एक कबाड़ी के गोदाम लगी हैं जिसमें अभी तक आग बुझाने का कार्य चल रहा हैं। खबर के मुताबिक आंधी की रफ्तार कम से कहीं जाएदा थी। कहने का मतलब बहुत जाएदा आंधी की रफ़्तार नहीं थी। इस वजह से शहर में आमजनों का जाएदा नुक्सान नहीं हुआ। खबर हैं कि आंधी के दौरान देर रात गांव सरूरपुर के एक कबाड़ी के गोदाम में भयंकर आग लग गई। इसके बाद सेक्टर -55 इलाके में एक्सिस बैंक, प्रह्लादपुर, दयालबाग, ओल्ड फरीदाबाद व खेड़ीपुल इलाके में भी आग लगने की खबर हैं। गांव सरूरपुर में करीब छह किले जमीनों में कबाड़ी का एक बड़ा गोदाम हैं जिसमें आंधी के दौरान भयंकर आग लग गई और उसमें अभी भी आग बुझाने का कार्य चल रहा हैं।
सेक्टर -55 थाना प्रभारी नरेंद्र सांगवान का कहना हैं कि उनके इलाके में एक एक्सिस बैंक में शॉट्स सर्किट से हल्की आग लगी थी जिसे तुरंत काबू कर लिया गया था। यातायत विभाग के एसएचओ हेमंत कुमार का कहना हैं कि देर रात आई आंधी से यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा हैं और इस वक़्त बिल्कुल ठीक ठाक चल रहा हैं। उधर, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता बी. के. चौहान का कहना हैं कि तेज आंधी आने वाली हैं इस वजह से वह लोग पहले से ही अलर्ट थे। देर रात जैसे ही तेज आंधी आई उन्होनें सबसे पहले पूरे शहर की बिजली बिल्कुल बंद कर दी। इसके बाद एक घंटे तक तक़रीबन आंधी का दौड़ चला जिसमें कई स्थानों पर बिजली के तारों की टूटने व खंबों की गिरने जैसी शिकायतें आई जिसे उन्होनें रात के करीब ढाई बजे ही ठीक करवा दी गई और शहर में बिजली सूचारु रूप से चालू करवा दिया गया हैं जहां थोड़ी बहुत दिक्क़तें हैं वहां पर अभी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद :105 बैंकट हॉल, मैरिज गार्डन वालों को डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने थमाया नोटिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, डा. शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में आज सर्वजातीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन 35 जोड़ों ने सहमति जताई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x