Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव जाजरू में 8 एकड़ जमीनों पर विकसित किए जा रहे दो अवैध कालोनियों में बने कई अवैध निर्माणों को तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट के द्वारा आज गांव जाजरू में अवैध रूप से विकसित की जारी दो कालोनियों में बने अवैध निर्माणों पर चलाया बुल्डोजर। इस कार्रवाई में तीन रिहायशी निर्माण,10 डीपीसी व एक प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस, बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क को तोड़ दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस फाॅर्स की मौजूदगी में अंजाम दिया गया हैं।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि गांव जाजरू में करीब आठ एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से दो कालोनियों को विकसित किया जा रहा था जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, रोड नेटवर्क, तीन रिहायशी निर्माण, 10 डीपीसी, बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे उनकी टीम ने बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल,बसंत कुमार , अजरुद्दीन व प्रदीप कुमार कर रहे थे। उनका कहना हैं कि इस दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप वह स्वंय मौजूद थे जबकि पुलिस बल के नेतृत्व निरीक्षक मनोज कुमार कर रहे थे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों व शाखाओं में  26 नवम्बर संविधान दिवस मनाने का लिया निर्णय।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :”एक शाम शहीदों के नाम ” कार्यक्रम फरीदाबाद पुलिस का शानदार कार्यक्रम हैं शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज नहरपार इलाके में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x