Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रीन फील्ड में जमीनों की रजिस्ट्री क्यों बंद कर दी, लोग हो रहे बहुत ज्यादा परेशान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शासन काल में फरीदाबाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सैकड़ों लोग बीते कई महीनों से बहुत ही मुश्किल में है,इनकी ये मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनकी परेशानी को सुनने वाला कोई नहीं है,यहां के लोगों की परेशानी ऐसे में खत्म कैसे होगी। इन हालतों में यहां के लोग करे तो क्या करें। फ़िलहाल ताजा मामला यह है कि बीते 4-5 महीने से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में जमीनों की रजिस्ट्री बिल्कुल बंद है पर जिला प्रशासन के लोग यहां के लोगों की परेशानियों को सुन ही नहीं रहे तो परेशानियों का समाधान कैसे करेंगें।

इस प्रकरण में हरियाणा की शिक्षामंत्री व बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि उनके पास वहां की जनता शिकायत लेकर नहीं आई है, पर जनता की ऐसी कोई परेशानी है तो वह सम्बंधित अधिकारी से अवश्य बात करेंगे। इसके बाद बड़खल तहसील की तहसीलदार नेहा सरों से इस संबंध में उनका पक्ष लेने के लिए कई बार उनके फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन एक बार भी नहीं उठाया। इस लिए उनका पक्ष इस प्रकरण में नहीं मिल पाया है, अगर बाद में उनका पक्ष इस प्रकरण में मिलता है तो इस खबर में अवश्य जोड़ दी जाएगी।

इससे पहले यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण से इस बारे में बात की गई तो उन्होनें कहा कि वह चाहते है कि लोगों की जमीनों की रजिस्ट्री हो, इसके लिए वह खुद भी जून महीने में सम्बंधित तहसील में गए भी थे, और एक लेटर भी उन्हें दिया था पर उन्होनें मेरी बात नहीं सुनी, और लोगों की जो रजिस्ट्री होनी थी, वह नहीं पाई, लोग मुश्किल में तो है।

इस मामले में फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता का कहना है कि ग्रीन फील्ड में जमीनों की रजिस्ट्री पिछले कई महीनों से बंद है,इस कारण से यहां के प्रॉपर्टी कारोबारी बहुत ज्यादा परेशान है। उनके नेतृत्व में काफी प्रॉपर्टी कारोबारी केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मिले थे, और उनके सामने ग्रीन फील्ड की रजिस्ट्री बंद की समस्या रखी गई थी पर उन्होंने उपस्थित प्रॉपर्टी कारोबारी को आश्वासन दिया था कि इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बात अवश्य करेंगे।

खबर है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में इस वक़्त 70 से अधिक लोग ऐसे है जिन्होनें यूआईसी में अपनी रजिस्ट्री कराने के लिए सारी फार्मेल्टी पूरी कर चुके है, और महीनों से इनकी रजिस्ट्री अटकी हुई है, इसकी वजह से यहां के लोग बहुत ज्यादा परेशान है। अब लोगों के समझ ये नहीं आ रहा है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी बहुत बड़ी लाइसेंसी कॉलोनी हैं यहां की रजिस्ट्री हरियाणा सरकार ने क्यों बंद कर दी, जबकि अन्य कॉलोनियों की रजिस्ट्री खुलवा कर प्रदेश की जनता की वाहवाही ले ली,ऐसे में फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड में जमीनों की रजिस्ट्री क्यों बंद कर दी। दबी जुबान में प्रॉपर्टी कारोबारी ने बताया कि पहले हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से चार मंजिल भवनों पर रोक लगा दी थी, इसका फैसला लगभग सवा साल के बाद लिया गया तब तक ये आस में बैठे रहे की आज कल , फिर महीने दो महीने में चार मंजिल खुल जाएगा पर संशोधन के बाद पुरे सवा साल से अधिक समय के बाद खुला,संशोधित पॉलिसी में ग्रीन फील्ड में एकाद ही ऐसा एरिया है जहां पर 4 मंजिल बिल्डिंगें बन सकती है, बाकि के एरिया में 4 मंजिल नहीं बन सकती है। अब फिर से प्रॉपर्टी कारोबारी ने अपने काम धंधे की शुरुआत समयानुसार करने की कोशिश की, तो अब फिर ग्रीन फील्ड कॉलोनी की रजिस्ट्री बंद कर दी, ये सिलसिला लगभग 4-5 महीने से चला आ रहा है। प्रॉपर्टी कारोबारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की जमीनों की रजिस्ट्री को तुरंत खुलवाने का काम करें, अन्यथा यहां के सैकड़ों प्रॉपर्टी कारोबारी हमेशा के लिए बर्बाद हो जाएंगे, इसका सीधा असर इससे जुड़े छोटे-छोटे कारोबारी पर भी पड़ेगा।

Related posts

फरीदाबाद :निर्माणधीन होटल के गढ्ढे में होली की रात प्रशासन की मिलीभगत से 3 अवैध बोर कराई गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने आज 50 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

थाइलैंड की धरती पर हरियाणा की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने किकबॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x