Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसीएस अनुराग अग्रवाल बने भिवानी जिले के प्रभारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने आज लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें),वास्तुकला तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभागोें के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा भिवानी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। वे हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल स्थान पर यह कार्य देखेंगे।मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आज इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार वे जिले की 25 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, वे समग्र अपराध और जघन्य अपराधों की घटनाओं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17-ए और 19 के दायरे में मंजूरी के संदर्भ में सतर्कता मामलों, सेवा का अधिकार अधिनियम में परिकल्पित सेवा प्रदायगी तंत्र के प्रभाव और कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों के कामकाज के मापदंडों और करों, जीएसटी आदि के संबंध में डीईटीसी को पेश आने वाली बाधाओं की व्यापक समीक्षा करेंगे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: 183 करोड़ रूपए से 15 जिलों के 60 गांवों में होगी सड़कें चकाचक, सफर होगा आसान – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: महिला सिपाही पदों के लिए शारीरिक मापदंड 26 जुलाई से शुरू।

Ajit Sinha

एनआईटी कुरुक्षेत्र शोध व नवाचार का मज़बूत स्तंभ बनकर नई ऊँचाइयाँ छूएगा – राज्यपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x