Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस की कुख्यात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में, एक कुख्यात बदमाश मारा गया, दूसरा हुआ घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अपराध शाखा सेक्टर -40, अपराध शाखा सेक्टर -39 और अपराध शाखा सेक्टर -17 , गुरुग्राम की संयुक्त टीम व 2 कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया, जबकि दूसरा बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस टीम की निगरानी में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाले कुख्यात बदमाश का नाम  गुरशेर सिंह उर्फ शेरा (उम्र- 23 वर्ष) व घायल बदमाश का नाम जसपाल उर्फ बबल (उम्र- 28 वर्ष) है। ये दोनों कुख्यात बदमाश गत 2 मई 2026 को गांव कन्हाई, गुरुग्राम में सौरभ नाम के व्यक्ति के मकान पर ताबड़ तोड़ फायरिंग करने के दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी के हाथ और पैर छू कर कई गोलियां निकल गई थी। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 02 मई 2026 की रात को थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में एक सूचना गांव कन्हाई सेक्टर-45,गुरुग्राम में सौरभ नामक व्यक्ति के मकान के बाहर 2 व्यक्तियों द्वारा गोली चलाने तथा एक सिपाही को गोली लगने के संबंध में प्राप्त हुई। सुरक्षा में तैनात सिपाही की शिकायत पर हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं सहित अन्य धाराओं में थाना सेक्टर -40, गुरुग्राम में एफआईआर  दर्ज की गई। इस घटना में दो गोलियां सिपाही कुलबीर के हाथ और पैर को छूती हुई निकल गई । गोली लगने से घायल सिपाही उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो जा चुका है।उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-40, सेक्टर-39, सेक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 2 आरोपियों को पंजाब से काबू किया। आरोपियों की पहचान गुरशेर सिंह उर्फ शेरा (उम्र- 23 वर्ष) व जसपाल उर्फ बबल (उम्र- 28 वर्ष) दोनों निवासी गांव नौने जिला तरन तारन (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी सौरभ की हत्या करने के लिए आए थे और वहां पुलिस पर इन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त आरोपियों को उपरोक्त मुकदमा में गिरफ्तार अन्य आरोपियों द्वारा मकान दिखाया गया था तथा वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन, हथियार तथा अन्य सहायता उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी गुरशेर पर हत्या का प्रयास करने के तहत 1 गुरुग्राम में, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम के तहत एक  पंजाब में तथा आरोपी जसपाल पर हत्या का प्रयास करने पर 1 मुकदमा  गुरुग्राम में, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 मुकदमा  पंजाब में अंकित है। इस मुकदमे में कुल 4 आरोपियों अशोक उर्फ पहलवान, सुमित, मनोज काबर व विक्की को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।उनका कहना है कि गुरुग्राम पुलिस दिनांक 11.05.2026 को उपरोक्त आरोपी गुरशेर व जसपाल को हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने बंधवाडी के पास छिपाई हुई 3 पिस्तौल (ग्लॉक) उठाकर पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से 8-10 गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में गोलियां चलाई जिसमें गोली लगने से आरोपी गुरशेर व जसपाल घायल हो गए। दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर आरोपी गुरशेर की मृत्यु हो गई। उपरोक्त मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के सिपाही नवीन को भी गोली लगी है।
मुकदमा अनुसंधान अधीन हैं।

Related posts

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने आज किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

सावधान:कोविड-19 इलाज की प्रतिपूर्ति का वादा करने वाले ‘फ़िशिंग‘ ई-मेल पर नहीं करे क्लिक  

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के मामले में फरार आरोपित जोरा सिंह, ड्राईवर, हरियाणा रोडवेज जिला कैथल पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x