Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने आज गांव अरुआ में आमजनों की समस्याएं सुनी और जल्द ही हल कराने का आश्वासन दिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेेता राजेश नागर ने आज गांव अरूआ के लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें जल्द ही हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। इस मोके पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर, किशन ठाकुर, राजेश तंवर, फिरे चंदीला, राहुल यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थितजनो को सम्बोधित करते हुए राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास का दूसरा नाम है। आज शहर हो या गांव सभी जगह एक समान विकास और सभी को एक समान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विकास करवाना ही भाजपा का लक्ष्य है।

श्री नागर ने कहा कि जिस तरह से देश प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में देश दिन दुगनी रात चौगनी उन्नति कर रहा है उसी तरह हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में व फरीदाबाद जिल केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर व केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में आगे बढ रहा है। आज हरियाणा को उसका खोया हुआ गौरव भाजपा ने दिलवाया है जिसे हरियाणा की जनता बखूबी समझ चुकी है और वह भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। श्री नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश व प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की योजनाओं को क्रियान्वित किया हुआ है जिसका सीधा सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है और वह जनता को भाजपा की नीतियों व योजनाओं का लाभ भी दिलवाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश व प्रदेश का विकास और भला कर सकती है इसीलिए आप सभी किसी के बहकावे में ना आकर आगामी चुनावों में एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाये ताकि आपको विकास आपके घर बैठे मिल सके। इस अवसर पर रघुराज सरपंच, देविन्द्र सरपंच अरूआ, प. महेश शर्मा, प. विष्णु शर्मा, प. मोहित शर्मा, प. इन्द्रपाल शर्मा, प. ऋषिराज भाटी, प.भजन शर्मा, प. जयचंद नम्बरदार, अरविंद चंदीला, महेन्द्र शर्मा किसान संघर्ष समिति, प. सुरेश शर्मा, श्री सुभाष शर्मा,लालाराम शर्मा,रामबीर शर्मा, जयपाल शर्मा, प.वेदपाल शर्मा, प. गोपी चंद, प. सुखवीर शर्मा, सतपाल, विरेन्द्र बडगूर्जर, देविन्द्र तंवर, राजू शर्मा, महावीर अधाना, बाबू हाडा, जितेन्द्र चंदोलिया, वी के सिंह, प. भजन शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: पेंशन संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए विशेष अभियान हुआ शुरू आज से* : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्य में ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित किया गया है-स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जानवरों के अवशेषों से भरा तेज रफ्तार ट्रक सूरजकुंड के समीप बीच सड़क पर पलटा , हंगामा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//kuthoost.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x