Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने सादगीपूर्ण समारोह में किया बेटी का विवाह।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद।हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने अपनी बेटी मुस्कान के विवाह को बेहद सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न किया। उन्होंने शादी की सभी रस्में 101 रुपए के शगुन के साथ पूर्ण कीं और शुभचिंतकों से बेटी के लिए कन्यादान भी 101 रुपए ही स्वीकार लिया। यह अलग बात है कि चंडीगढ़ में आयोजित विवाह समारोह में वीवीआईपी अतिथि बड़ी संख्या में मौजूद रहे जिनमें निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित प्रदेश के अनेक मंत्री, सांसद, विधायक एवं अनेक राजनीतिक, प्रशासनिक व्यक्ति शामिल रहे।

मंत्री राजेश नागर की इच्छा का सम्मान करते हुए इस विवाह समारोह में डीजे और आतिशबाजी पर पाबंदी रही। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंत्री राजेश नागर समाज को शादी विवाह में फिजूलखर्ची रोकने और रस्मों में व्यर्थ के खर्चों को रोकने के लिए एक मजबूत संदेश देना चाहते थे। इसकी शुरुआत उन्होंने खुद से की है। हमें उम्मीद है कि समाज भी इस तरफ ध्यान देगा और शादी विवाहों में फिजूलखर्ची पर रोक लग सकेगी।

गौरतलब है कि इसी महीने मंत्री राजेश नागर की उपस्थिति में आयोजित 84 पाल की पंचायत में शादी विवाहों में होने वाले खर्चों पर रोक लगाने संबंधी अनेक निर्णय लिए गए थे। जिनमें नागर ने भी सहमति जताते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया था। बेटी के विवाह को सादगी से संपन्न करने के बाद लगता है कि मंत्री राजेश नागर ने अपने स्तर पर इसकी शुरुआत भी कर दी है। जिसका आने वाले समय में समाज पर असर दिख सकता है।

Related posts

फरीदाबाद: जिसके लिए मैंने बहुत कुछ किया, उसने मेरे लिए कहने पर भी कुछ नहीं किया, और उसकी गोली मार हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दहेज़ लोभियों ने एक नवविवाहित 22 वर्षीय महिला की फांसी लगा कर हत्या कर दी,केस दर्ज ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : चलती चेवरोलेट एन्जॉय कार में लगी भयंकर आग, इस गाडी से तीनों मा -बेटे को लोगों ने शीशा तोड़ कर सुरक्षित निकाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x