Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ने किक बॉक्सिंग में जीते पदक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के छात्र ओम तेवतिया ने हाल ही में तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित दूसरे वाको इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। ओम तेवतिया बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बीएसडब्ल्यू) के प्रथम वर्ष के छात्र हैं, तथा वाको इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट 2022 में उसने देश के लिए दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

तेवतिया ने फाइनल मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी को हराया था। नौ बार के राष्ट्रीय चैंपियन, ओम तेवतिया जोकि फर्स्ट-डिग्री बेल्ट धारक हैं, ने इटली में वाको वर्ल्ड जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में भी भाग लिया था। वह प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में भी टाइटल बेल्ट होल्डर रहा हैं।

कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर और कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग ने छात्र को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डिप्टी डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अनुराधा पिल्लई भी मौजूद थीं। संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह मलिक ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि विभाग के छात्र खेल तथा विभिन्न क्षेत्रों में विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. मलिक ने भी तेवतिया को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Related posts

दिल्ली,फरीदाबाद, गुरुग्राम से लग्जरी कारें चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,4 सदस्यों को किया अरेस्ट, 21 कारें बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सैनिक कॉलोनी में बिल्डिंग बनाने, रजिस्ट्री व स्टैंप मामले में शिकायत की जांच विजिलेंस करेगी: मनोहर लाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा को मिली नई उड़ान: हिसार एयरपोर्ट को मिला लाइसेंस, जल्द शुरू होगी विमान सेवाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x