Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में शानदार भरत मिलाप से पहले श्री दशहरा समिति के पदाधिकारी के भेष में जमकर नाचे बिल्डर -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:श्री राम दशहरा समिति द्वारा दशहरा मैदान, सिनेमा साइट पार्क, ग्रीन फील्ड कॉलोनी फरीदाबाद में आयोजित शानदार “रामलीला” रविवार की रात “भरत मिलाप” के साथ ही समाप्त हो गया। बीते 2 अक्टूबर से चली आ रही यह “रामलीला’13 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो गई। और ये “रामलीला” अब यादें बन कर रह गई। इस उत्सव का ग्रीन फील्ड के कई हजार लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इसमें पूरे “रामलीला” के साथ-साथ रावण दहन का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। इस पावन अवसर पर समाज में सेवा, और धर्म के प्रचार करने वाले कई महत्वपूर्ण लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस श्री राम दशहरा समिति में ज्यादा पदाधिकारी बिल्डर है,जो बीते 11 दिनों तक चलने वाली ये “रामलीला” के सफल होने पर ख़ुशी से अपने क़दमों को रोक नहीं पाए। और शानदार “भरत मिलाप” से पहले ही झूम-झूम कर नाचने लगे,और काफी देर तक भगवान श्री राम की भक्ति गीतों पर नाचते रहे। नाचने वाले बिल्डरों में श्री राम दशहरा समिति के अध्यक्ष अजय गोयल,उपाध्यक्ष प्रतीक आहूजा, प्रचार मंत्री शुभम अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख विनीत सिंघल सहित कई लोग शामिल है। इनमें जो प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया है,इनके नाम ग्रीन फील्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता , प्रमुख समाजसेवी उमा शंकर गर्ग, बिल्डर अनिल मित्तल, रजत गुप्ता, अथर्व न्यूज़ के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा है। इस बेहतरीन तरीके से “रामलीला” को सफल बनाने में, श्री राम दशहरा समिति के संस्थापक दीपक कुमार, संयोजक अशोक गोयल, अध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री बिट्टू विंदल, संगठन मंत्री हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भरत मिलाप के बाद भगवान श्री राम का राजतिलक किया गया।

Related posts

फरीदाबाद : दस दिनों में एसआईटी गठित कर दी जाएगी, बाबा राम केवल ने अपना अनशन तोडा, एक महीने में रिपोर्ट सौपेगी , विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आठवीं कक्षा के लिए करें डाटा ऑनलाइन सुनिश्चित: डीईओ ऋतु चौधरी

Ajit Sinha

हरियाणा में 22 मार्च रविवार को राज्य परिवाहन की सभी बसें बंद रहेंगी, सैनिटाइजेशन के बाद ही रूटों पर चलाया: मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x